Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

अब मेटल सेक्टर में अडानी रखेंगे कदम, ओडिशा में लगाएंगे एल्युमिना रिफाइनरी

नई दिल्ली : Adani Enterprises – एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) अब मेटल सेक्टर में भी कदम

रखने जा रहे हैं. अडानी इंटरप्राइजेज ( Adani Enterprises) ने

ओडिशा ( Odisha) में एल्युमिना रिफाइनरी ( Alumina Refinery) लगाने का फैसला किया है.

इस प्लांट को लगाने के लिए अडानी इंटरप्राइजेज 5.2 अरब डॉलर यानि करीब 41600 करोड़ रुपये निवेश करेगी.

मेटल सेक्टर में बिरला और वेदांत समूह का दबदबा

अडानी समूह ( Adani Group) अडानी इंटरप्राइजेज ( Adani Enterprises ) को ओडिशा में

एल्युमिना रिफाइनरी प्लांट लगाने के साथ कैप्टिव पावर प्लांट (Captive Power Plant) लगाने की भी मंजूरी मिल गई है.

आपको बता दें अडानी समूह ने बीते वर्ष दिसंबर महीने में

मुंद्रा एल्यूमिनियम लिमिटेड ( Mundra Aluminium Limited) नाम से कंपनी बनाई थी

जिसके बाद ये संकेत मिल गया था कि गौतम अडानी मेटल सेक्टर ( Metal Sector) में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं. मौजूदा समय में आदित्य बिरला समूह ( Aditya Birla Group) और वेदांत समूह ( Vedanta Group) का इस सेक्टर में दबदबा है.

अलग-अलग सेक्टरों में काम कर रही अडानी समूह

गौतम अडानी की अडानी समूह लगातार अलग अलग सेक्टर में कदम रखती है. हाल ही में कंपनी ने टेलीकॉम सेक्टर ( Telecom Sector) में कदम रखते हुए 5जी स्पेक्ट्रम ( 5G Spectrum Auctioning) की नीलामी में हिस्सा लिया था. और उन्होंने स्पेक्ट्रम खऱीदा भी है.

इससे पहले उन्होंने इसी वर्ष सीमेंट सेक्टर ( Cement Sector) में बड़े अधिग्रहण का ऐलान करते हुए होल्सिम ( Holcim) से एसीसी ( ACC) और अंबुजा सीमेंट ( Ambuja Cement) को खऱीदने का फैसला किया था. आपको बता दें अडानी समूह, एमएफसीजी, पावर डिस्ट्रीब्यूशन, पावर प्लांट, ग्रीन एनर्जी, पोर्ट्स समेत एविएशन सेक्टर में मौजूद है.

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...