Gaya: मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 3 तस्कर गिरफ्तार

गया : जिला के बोधगया थाना क्षेत्र से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले के खिलाफ पुलिस को

बड़ी कामयाबी मिली है. बोधगया पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की

तस्करी करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है.

बोधगया एसडीपीओ अजय प्रसाद ने बताया कि

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से डोभी के रास्ते

अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप लेकर दो लोग बाइक से आ रहे हैं.

दोनों काले रंग की बाइक थी.

ये बाइक पल्सर बीआर 02बीसी 2885 व नीले रंग की और ग्लैमर बीआर 02एएन 1073 की थी. जिसकी जानकारी हमलोगों को दी गई थी.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

बताया गया था कि तस्कर बोधगया के रास्ते गया शहर में जाने वाले हैं. बोधगया पुलिस को इसकी सूचना मिलने के साथ ही इसकी जानकारी वरीय अधिकारी को दी गई. उसके बाद पुलिस की एक टीम गठित कर गया-डोभी मुख्य सड़क के मस्तपुरा गांव के पास घेराबंदी कर उनका इंतजार किया जा रहा था. पुलिस को चिन्हित बाइक नजर आयी. इसके बाद टीम के जवानों ने बाइक पर सवार तीनों युवकों को रोका, लेकिन वो भागने की कोशिश करने लगे. फिर भी पहले से ही मुस्तैद जवानों ने तीनों को धर दबोचा.

गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में जुटी पुलिस

जब बाइक की डिक्की की जांच की गई तो उसमें दो किलो हेरोइन के पैकेट बरामद किए गए. उन्होंने बताया कि जब्त हेरोइन की खेप को गया में किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा किसी और को देना था. अब गिरफ्तार तस्करों से इस बात की जानकारी हासिल की जा रही है कि उनके गैंग में और कौन कौन लोग शामिल हैं. ताकि इस पूरे रैकेट को पकड़ा जा सके.

रिपोर्ट: राममूर्ति पाठक

Saffrn

Trending News

Breaking: अरगड्डा चेक पोस्ट के पास दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ने कई...

Ramgarh: रामगढ़ के नईसराय- गिद्दी ए मुख्य सड़क के अरगड्डा चेक पोस्ट के समीप अनियंत्रित बालू लदा ट्रैक्टर ने दो बाइक को टक्कर मारते...

मुख्यमंत्री ने पटना विश्वविद्यालय में नवनिर्मित प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन का...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 147.29 करोड़ रुपए की लागत से पटना विश्वविद्यालय, पटना के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन एवं शैक्षणिक भवन (कला...

झारखंड के बाजार में PALASH ब्रांड की लंबी छलांग,अब शहर के...

Jharkhand: झारखंड में दीदियों की मेहनत का कमाल अब बाजार को अपनी ओर लुभाने लगा है। गांव में दीदियों के द्वारा तैयार पलाश ब्रांड...

13 लाख नेपाली करेंसी के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार

मधुबनी : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB),...

CCL सिरका सीएचपी के कोयला डंप में लगी आग, हजारों टन...

Ramgarh: रामगढ़ जिले के CCL सिरका परियोजना सीएचपी कोयला डंपिंग पर आग बेकाबू होता दिखाई दे रहा है, कोयला खदान से निकले श्रमिकों की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img