Jamtara : पलास्थली रेल लाइन और अजय बराज चालू करवाना प्राथमिकता है-रविंद्र नाथ महतो

Jamtara : नाला विधानसभा क्षेत्र से लगातार हैट्रिक लगाने वाले विधानसभा अध्यक्ष सह झामुमो प्रत्याशी रविंद्र नाथ महतो ने अपनी जीत को लेकर नाला विधानसभा की जनता के प्रति आभार प्रकट किया है। दुलाडीह हेलीपैड पर रांची उड़ान भरने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में विकास का कार्य किया गया है।

कई महत्वपूर्ण योजनाएं लाई गई है। वहीं गठबंधन की सरकार ने कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को लांच किया जिसका प्रभाव पड़ा है। महागठबंधन की सरकार फिर से बन रही है। उन्होंने कहा कि उन सब के ऊपर दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आशीर्वाद एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन का भरोसा है।

Jamtara : आवागमन और व्यवसाय में सहूलियत होगा-रविन्द्रनाथ महतो

भावी योजनाओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने कहा कि विकास के कई सारे कार्य किए गए हैं और अभी भी कई कार्य अधूरे पड़े हुए हैं उन्हें पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने मुख्यतः दो चीजों पर विशेष फोकस करने का वादा किया है। कहा कि सबसे पहले पलास्थली रेल लाइन को चालू करवाना और जामताड़ा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी।

pe min 1 22Scope News

वह चाहते हैं कि पलास्थली रेल लाइन को जामताड़ा से जोड़ा जाए ताकि वहां के लोगों को आवागमन और व्यवसाय में सहूलियत हो सके। इसके अलावा उन्होंने लंबित अजय बराज परियोजना पर भी फोकस करने की बात कही। कहा कि जितना उसका कमांड एरिया है, जहां तक पानी पहुंचाना है उन जगहों तक अजय बराज से पानी पहुंचाने की दिशा में काम करेंगे।

इसके अलावा जनहित को देखते हुए जो भी आवश्यक कार्य हैं उन सभी कार्यों को किया जाएगा। ताकि नाला विधानसभा की जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इस दौरान झामुमो नेता अशोक मंडल, प्रदीप मंडल, सगीर खान, सादिक अंसारी, अमित मंडल, ताहा अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।

YellowDots Talent DPI: अब Coaching के लिए पैसे की जरूरत नहीं?...

YellowDots Talent DPI: देशभर के युवाओं के लिए शिक्षा, AI skills और career opportunities तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में YellowDots Talent Digital...

India West Indies 2nd T20: खिलाड़ियों की एक झलक को बेताब...

India West Indies T20 Ranchi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला...

Jio Smart Shop: ऑफलाइन दुकानों को मिलेगी ऑनलाइन कारोबार जैसी डिजिटल...

Jio Smart Shop: ग्राहक दुकान पर आता है, खरीदारी करता है और चला जाता है। इसके बाद उससे दोबारा संपर्क करना छोटे और स्थानीय...