युवती ने की आत्महत्या

रांची: पुंदाग ओपी क्षेत्र में एकलव्य टॉवर ब्लॉक ए के फ्लैट नंबर 304 में एक युवती ने शुक्रवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

यह युवती जमशेदपुर की निवासी थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवती के कथित प्रेमी के साथ एक अन्य को पुलिस ने हिरासत में लिया हैं और पूछताछ कर रही है। घटना को लेकर पुलिस ने  युवती के परिजनों को सूचना दे दी है और परिजन जमशेदपुर से रांची आ गए हैं। पुलिस अब परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

युवती का शव फ्लैट में पंखे से लटकता हुआ पाया गया था और उसके कथित प्रेमी ने फंदे से उतारकर उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल कर्मी ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने छानबीन की शुरुआत की। रात में ही, हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा और पुंदाग थाना प्रभारी ने घटना की जांच की। शनिवार सुबह, एफएसएल टीम ने भी जांच की है।

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...