सहरसा से Train से हज यात्रियों का जत्था हुआ रवाना

सहरसा: मुस्लिम का पाक यात्रा हज यात्रा शुरू हो गई है। सुपौल और सहरसा के करीब दो सौ हज यात्रियों का जत्था गुरुवार को सहरसा से दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। हज यात्रियों का यह जत्था सहरसा से पुरवइया एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुई है। यह जत्था दिल्ली से 28 सितंबर को सऊदी अरब के लिए रवाना होगा।

हज यात्रियों की रवानगी को लेकर सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर दुआएं महफ़िल आयोजित की गई जिसमें भारी संख्या में इलाके के मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हो कर हज यात्रियों की यात्रा पूरी होने की दुआ की। इस दौरान स्टेशन पर गंगा जमुनी तहजीब भी देखने को मिली जहां युवा समाजसेवी श्याम जायसवाल ने हज यात्रियों को फूलमाला पहना कर उन्हें विदा किया। हज यात्रा पर जा रहे लोगों को देखने के लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ी।

रानीबाग जामा मस्जिद के इमाम मुमताज रहमानी ने बताया कि आज सहरसा और सुपौल समेत आसपास के इलाके के करीब दो सौ लोग उमराह के लिए पुरवइया एक्सप्रेस से रवाना हो रहे हैं। 28 सितंबर को फिर फ्लाइट से ये दिल्ली से सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे और फिर मक्का मदीना पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में भाई चारगी और अमन शांति बनी रहे इसके लिए हम सब लोग विशेष रूप से इश्वर से कामना करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

UP की शिक्षिका ने मधेपुरा में की आत्महत्या, परिजन ने कहा…

सहरसा से राजीव झा की रिपोर्ट

Train Train Train

Train

मुख्यमंत्री ने कहा- समस्याओं के निष्पादन से जनता संतुष्ट हो तभी...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में 'राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री...

फरार NDPS आरोपी के घर कुर्की, नशे के कारोबार पर पुलिस...

कटिहार : कटिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : छोटे भाई व ललिता देवी की...

आरा : भोजपुर में भरत भूषण तिवारी मामले को लेकर मंगलवार को भी छोटे भाई चंदन तिवारी और ललिता देवी की गवाही रिटायर्ड जज...