हज 2023 के सफर की हुई शुरुआत, रांची से हज यात्रियों का पहला जत्था हावड़ा के लिए रवाना

रांचीः हज 2023 के सफर की शुरुआत हो चुकी है. राजधानी में एमिकरैशम पॉइंट नहीं होने को लेकर लगातार उठ रहे विरोध के बीच आज हज कमिटी के चेयरमैन इरफान अंसारी की कोशिशों की वजह से रांची से हज यात्रियों का पहला जत्था हावड़ा के लिए रवाना हुआ.

हज 2023 के सफर की शुरुआत हो चुकी है

रांची हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस से राज्य सरकार द्वारा हज यात्रियों के लिए कोलकाता जाने की व्यवस्था की गई थी. सुबह 5:40 में हज यात्रियों को चेयरमैन इरफान अंसारी ने कोलकाता के लिए विदा किया. कल कोलकाता पहुंचने के बाद परसों यानी 1 जून को आजमीन ए हज की फ्लाइट कोलकाता से जद्दा के लिए रवाना होगी.

हज 2023 के सफर की शुरुआत हो चुकी है

हज यात्रियों को रवाना करने के बाद डॉ इरफान अंसारी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हज यात्रा 2023 में केंद्र सरकार के इशारे पर सेंट्रल हज कमेटी ने ब्रेकर लगाने की नाकामयाब कोशिश की थी, लेकिन वे उसमें सफल नहीं हो गए और हजारों आजमीन ए हज की दुवाओं की बदौलत इरफान अंसारी उन्हें कोलकाता भेज पाने में सक्षम रहे.

उन्होंने कहा कि कमेटी को यह कहना चाहूंगा कि अल्पसंख्यक होना पाप नहीं है. देश के रेवेन्यू में हज यात्रा एक अहम किरदार अदा करती है. हज में जाने वाले भाइयों की तरफ से ही लाखों लाख रुपए सरकार को ही जा रहे हैं. उसके बावजूद अगर मदद नहीं की जाएगी तो यह नाइंसाफी है. क्योंकि अगर केंद्र सरकार सोच रही है कि बहुत दिनों तक उनकी सरकार चलेगी तो ऐसा नहीं होने जा रहा, क्योंकि कई सरकारें आई और चली गई लेकिन जो दुआ लिया है वही स्थिर रहा है.

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...

Indian Army TES 56 Recruitment: 12वीं पास युवाओं को सेना में...

 Indian Army TES 56 Recruitment के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू। 12वीं में PCM के 60% अंक और JEE Main 2026 अनिवार्य। चयनित...

Jharkhand High Court: गुमला की लापता बच्ची के मामले में हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में गुमला की आठ साल से लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने सरकार से जांच रिपोर्ट को लेकर सवाल...