पढ़ाई करने गए गुवा के युवक की इटली में मौत !

चाईबासाः झारखण्ड राज्य के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा के रहने वाले युवक की इटली में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक की मौत 2 जनवरी को ही हो गई है पर अभी तक युवक का शव इटली से अभी तक नहीं आया है। मृतक के परिजन परेशान है कि बेटे का शव अबतक क्यों नहीं आया।

एक वर्ष पहले एमबीए की पढ़ाई करने गया था राम

इटली में मौत 2 22Scope News

युवक का नाम राम कुमार बताया जा रहा है और वह सारंडा क्षेत्र में पड़ने वाले गुवा थाना क्षेत्र के नानक नगर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक राम कुमार राउत एक वर्ष पहले एमबीए की पढ़ाई करने के लिए ईटली गया था।

मकान मालिक ने बताया बाथरूम में गिरने से हुई मौत

ईटली में किराये के मकान में रह कर पढ़ाई कर रहा था। नये साल के दूसरे दिन यानी 2 जनवरी को राम के मकान मालिक का फोन आया और उसने बताया कि राम कुमार राउत की बाथरूम में गिर जाने से मौत हो गई है।

ये भी पढे़ें- गांडेय उपचुनाव में ऐसा क्या है की jmm चाहता है की जल्द चुनाव हो और bjp चाहती है वहां चुनाव न हो 

खबर की सूचना मिलते ही घर में मातम सा माहौल बन गया। पूरे परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार यह नहीं समझ पा रहा है कि अच्छे भले राम कुमार की मौत कैसे हो गई।

 

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...