Gumla: सड़क हादसे में टांगीनाथ धाम के बैगा गंभीर रूप से घायल, गुमला रेफर

Gumla: डुमरी प्रखंड के मझगांव पंचायत अंतर्गत पवित्र धार्मिक स्थल टांगीनाथ धाम के बैगा गणेश बैगा एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा डुमरी के बुधनी पुल के समीप शुक्रवार को घटित हुआ।

Gumla: हादसे में टांगीनाथ धाम के बैगा घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गणेश बैगा एक ट्रैक्टर के पीछे लगे पाटा पर खड़े थे। अचानक ट्रैक्टर की गति तेज हो गई, जिससे बैगा संतुलन नहीं बना पाए और लड़खड़ाकर नीचे गिर पड़े। इसी दौरान ट्रैक्टर का पिछला चक्का उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी कमर की हड्डी बुरी तरह टूट गई।

घटना होते ही आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें डुमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना में शामिल ट्रैक्टर का चालक मंगरु कुमार, जो कि लूचूत पाठ गांव का निवासी है, को स्थानीय लोगों की सूचना पर डुमरी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। ट्रैक्टर को भी जब्त कर डुमरी थाना लाया गया है।

Gumla: मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। गणेश बैगा टांगीनाथ धाम में धार्मिक अनुष्ठानों के प्रमुख बैगा के रूप में वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। उनके घायल होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल व्याप्त हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घायल बैगा के समुचित इलाज और आर्थिक सहायता की मांग की है।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...