केंद्रीय गृहमंत्री के साथ हेंमत की बैठक

290
Advertisment

रांची:  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को माओवादियों की सक्रियता को लेकर बैठक करेगें। इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, गृह सचिव अविनाश कुमार, और डीजीपी अजय कुमार सिंह शामिल होगें। बैठक में सामिल होने के लिए हेमंत सोरेन सुखदेव सिंह अविनाश कुमार दिल्ली पहुंच चुके है।

Advertisment

केंद्रीय गृहमंत्रालय के अनुसार, पहले देशभर में 90 जिले माओवाद प्रभावित थे, लेकिन अब यह संख्या 70 तक घट गई है। केन्द्र सरकार ने 70 जिलों को माओवादी प्रभाव वाला माना है, और इन 70 जिलों में से 25 को अत्यधिक माओवादी प्रभाव वाला माना जाता है। इन 25 अत्यधिक माओवादी प्रभाव वाले जिलों में आठ झारखंड के जिले शामिल हैं।

झारखंड में माओवादी प्रभाव वाले 16 जिलों में निम्नलिखित जिले शामिल हैं: रांची, खूंटी, बोकारो, चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम। इनमें आठ जिले अत्यधिक माओवादी प्रभाव वाले हैं: चतरा, गिरिडीह, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम।

 

Advertisement