आधारभूत संरचना के अभाव में अदालतें कैसी करेंगी अपना काम- हाईकोर्ट  

आधारभूत संरचना के अभाव मे अदालतें कैसी करेंगी अपना काम

Ranchi-आधारभूत संरचना के अभाव मे अदालतें कैसी करेंगी अपना काम- राज्य की अदालतों में आधारभूत संरचना

की कमी को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई.

सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि अगर अदालतों में सुविधा और संरचना

का अभाव होगा तो यह काम काज कैसे कर पाएगा.

राज्य की कई अदालतों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है.

इसके कारण न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है.

आधारभूत संरचना के अभाव में अदालतें : सराइकेला-खरसावां में बरसात में चार फीट जमता है पानी

अदालत ने सराइकेला-खरसावां अदालत का जिक्र करते हुए कहा कि वहां जल्द से जल्द काम शुरु किया जाय,

हालात यह है कि वहां बरसात में अदालत परिसर में 3 से 4 फीट तक पानी जमा रहता है.

इन परिस्थितियों में अदालत कार्य कैसे हो पायेगा. अदालत ने यह भी कहा कि चांडिल में हाजत नहीं

होने के कारण  रिमांड लेने वालों को सरायकेला भेजा जाता है, यह सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं है.

इस दौरान अदालत ने सचिव, भवन निर्माण विभाग को हाईकोर्ट के रजिस्टार जनरल के साथ हाईकोर्ट

के कर्मियों के क्वार्टर का निरीक्षण करने का आदेश दिया ताकि उनकी नारकीय स्थिति का मूल्याकंन किया जा सके.

संविधान सभी को सम्मान के साथ जीने का अधिकार देता है

अदालत ने कहा कि संविधान सभी को सम्मान के साथ जीन का अधिकार देता है, फिर हाईकोर्ट के कर्मी

क्यों इस प्रकार का नारकीय जीवन जीने को विवश है.

आधारभूत संरचना के अभाव में अदालत ने यह भी कहा कि झारखंड हाई कोर्टमें नए जजों की नियुक्ति की गई है,

लेकिन उनको रहने के लिए न तो बंगला उपलब्ध कराया गया है और न ही अन्य सुविधाएं दी गयी.

इस मामले को लेकर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने सरकार को पत्र भी लिखा है,

लेकिन अब तक उसका कोई जवाब नहीं आया.

रिपोर्ट- प्रोजेश 

इसे भी पढ़े-

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...