नवगछिया व बिहपुर इंस्पेक्टर नहीं सुधरे तो कार्रवाई तय : डीआईजी

नवगछिया: भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक विवेकानंद द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय नवगछिया का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में डीआईजी ने कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों की जांच की गई।

इस क्रम में अपराध शाखा, हिंदी शाखा, डीसीबी, लेखा समेत सभी शाखाओं में संधारित किए जा रहे विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जो कमियां पाई गई उस ओर पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट किया गया है।

डीआईजी ने कहा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकांश अभिलेखों का शत प्रतिशत निरीक्षण के पूर्व अद्यतन पाया गया। उन्होंने थोड़ा बहुत कमियों में सुधार लाने की बात कही।

डीआईजी ने बताया कि अपराध से संबंधित जो अभिलेख है उसमें गुणवत्तापूर्ण प्रविष्टियों को किए जाने की आवश्यकता है।

इसके अलावा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस निरीक्षक नवगछिया और बिहपुर के कार्यों की समीक्षा अभिलेख मंगाकर की गई। डीआईजी ने कार्य में सुधार लाने के लिए अलग से निर्देश दिये। डीआईजी ने कहा, एसडीपीओ द्वारा जो पर्यवेक्षण किया जा रहा है उसकी गुणवत्ता तथा पर्यवेक्षण करने में कितना समय लग रहा है, इन सब बातों को परखा गया।

इस दौरान पाया कि इसमें सुधार की काफी आवश्यकता है। कई मामलों में उनके द्वारा पर्यवेक्षण किया गया है, जो पर्यवेक्षण टिपण्णी काफी विलंब से निर्गत हुई है। इन सब पर सुधार की आवश्यकता है।

इसे लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं इंस्पेक्टर नवगछिया तथा बिहपुर के कार्य कलाप की समीक्षा की गयी समीक्षा के क्रम में पाया गया कि दोनों इंस्पेक्टर के निरीक्षण कार्य में रुचि नहीं है।

डीआईजी ने कड़े लहजे में कहा कि इस वर्ष के चार माह बीतने को हैं और वे एक बार भी किसी थाने का निरीक्षण के लिए नहीं गये हैं। दोनों पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया कि दोनों अपने-अपने क्षेत्र में सभी थानों का निरीक्षण पुलिस मैनुअल के अनुसार साल में दो बार जरूर करें।

दोनों इंस्पेक्टर को एक बार सुधार का मौका दिया गया है। अन्यथा दोनों पर कार्रवाई तय होने की बात डीआईजी ने कहा।

यातायात थाना व एसडीपीओ की होगी नियुक्ति

डीआइजी विवेकानंद ने पत्रकारों को बताया कि नवगछिया में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलने के लिए यहां पर ट्रैफिक थाने की आवश्यकता है, जो इस साल के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गयी है। वहीं बिहपुर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति को लेकर के भी पुलिस मुख्यालय गंभीर है। जल्द ही इस पर निर्णय होगा। उन्होंने बताया कि यहां पर हम लोगों के द्वारा लगातार समीक्षा किया गया है।

Saffrn

Trending News

CBSE Result Portal Update: स्कैन कॉपी आवेदन की तारीख बढ़ी, Server...

CBSE ने 12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई 2026 तक बढ़ाई। पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी के बाद...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश...

झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला रहेगा। कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी, पलामू प्रमंडल में लू...

GEMS of Bihar Anniversary: दिल्ली में जेम्स ऑफ बिहार का 6वां...

 दिल्ली में GEMS of Bihar के 6वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार के विकास, निवेश, रोजगार और उद्योग विस्तार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार।GEMS...

Heat Relief Initiative: South East Central Railway ने यात्रियों को दी...

 भीषण गर्मी के बीच South East Central Railway ने बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया, यात्रियों को मिल रही राहत।Heat...

ग्रामीण Housing Mission में बड़ी सफलता: बिहार के 41 लाख से...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 41 लाख से अधिक परिवारों ने पक्का मकान बनाया। योजना पर अब तक 5.57 लाख करोड़...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img