पीएम आवास मिलता तो परिवार पर नहीं टूटता दुखों का पहाड़

लगातार हुई बारिश में कई गरीबों का आशियाना हो गया ध्वस्त

कोडरमा : कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के घंघरी गांव में एक मिट्टी का मकान ढह जाने से एक 17 वर्षीय युवती की मौत हो गई है. जबकि इस घटना में 6 लोग घायल हो गए हैं. घटना उस वक्त घटी जब परिवार के सारे लोग सो रहे थे. कई सालों से पीएम आवास के लिए फरियाद लगा रहे इस परिवार पर आज दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

सरकारी मुलाजिमों को दिखी नहीं गरीबी

कोडरमा जिले में लगातार हुई बारिश में कई गरीबों का आशियाना ध्वस्त हो गया है और बीती रात जयनगर थाना क्षेत्र के घंघरी गांव में एक और गरीब का आशियाना ध्वस्त हो गया. सबसे दुखद बात यह रही कि उसके मलबे में दबकर गरीब की बेटी करुणा की मौत हो गई. आभागा बाप कई सालों से एक आदद पीएम आवास के लिए दर-बदर की ठोकर खा रहा था, लेकिन सरकारी मुलाजिमों को उसकी गरीबी दिखी ही नहीं.

लाभुकों के चयन में अनदेखी का ये है जीता जागता उदाहरण

पीएम आवास योजना के लाभुकों के चयन में अनदेखी की बात अक्सर सामने आती है. लेकिन घंघरी गांव में जो हादसा बीती रात हुआ वह इस अनदेखी का जीता जागता उदाहरण है. अगर इस परिवार को पीएम आवास योजना का लाभ मिला होता तो शायद 17 वर्षीय करुणा की जान बच गई होती.

मलबे में दबकर करुणा की हुई मौत

बीती रात ध्वस्त हो चुके इसी मिट्टी के मकान में उदय सिंह का पूरा परिवार सो रहा था. इसी खाट पर करुणा भी रात में सोई हुई थी लेकिन, अचानक से घर धस गया और मलबे में दबकर करुणा की इसी खाट पर मौत हो गई. स्थानीय लोगों के प्रयास से बाकी लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया लेकिन, बेटी की मौत के साथ इसी घर के मलबे में उदय सिंह की सारी उम्मीदें भी दब गई है.

बीडीओ ने घटनास्थल का लिया जायजा

घर के मलबे में घर की बड़ी बेटी करुणा की मौत के बाद प्रशासनिक अमला भी गांव पहुंचा. उदय सिंह के जख्मों पर मरहम लगाने की बात प्रखंड की बीडीओ भी कह रही है. लेकिन, शायद इससे पहले अगर सरकारी नजरें उदय सिंह के हालात पर इनायत होती तो आज ये मंजर न होता. बीडीओ भी मानती है की भले परिवार को लाभ पहुंचा दिया जाए लेकिन, किसी की मौत की भरपाई नहीं हो सकती.

लोगों को अभी तक नहीं मिला पीएम आवास योजना का लाभ

घंघरी गांव का जो नजारा है उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि इस गांव में पीएम आवास योजना की मेहरबानी अब तक नहीं पहुंची है. करुणा के ध्वस्त हो चुके घर के साथ इस गांव में दर्जनों ऐसे मिट्टी के मकान हैं जो धंसने के कगार पर है. लगातार हो रही बारिश को भले ही करुणा की मौत का बड़ा जिम्मेदार माना जा रहा है, लेकिन इस परिवार को पीएम आवास योजना का हक ना मिल पाना भी करुणा की मौत का बड़ा कारण है.

रिपोर्ट : अमित

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...