बिना अनुमति विदेश गए तो होगी कार्रवाई: झारखंड में सरकारी डॉक्टरों के लिए सख्त निर्देश, विदेश यात्रा से पहले लेनी होगी अनुमति

रांची: झारखंड सरकार ने अब सरकारी डॉक्टर और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े अन्य पदाधिकारियों के विदेश यात्रा पर सख्त रुख अपनाया है। स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश जारी किया है कि कोई भी डॉक्टर या अधिकारी व्यक्तिगत खर्च पर भी विदेश यात्रा करना चाहता है, तो उसे यात्रा से 30 दिन पहले विभाग से अनुमति लेनी होगी। इसके लिए शपथ पत्र देना भी अनिवार्य कर दिया गया है।

दरअसल, हाल के दिनों में कई मामलों में देखा गया है कि राज्य के सरकारी डॉक्टर बिना अनुमति लिए विदेश यात्रा पर चले जाते हैं, जिससे चिकित्सा महाविद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं विशेषज्ञ डॉक्टरों की गैरमौजूदगी से मरीजों के इलाज में भी बाधा पहुंच रही है। कई डॉक्टर ऐसे भी हैं जो इस्तीफा देकर चुपचाप गायब हो जाते हैं, जिसकी न विभाग को सूचना होती है और न ही उनके वरिष्ठ अधिकारियों को।

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि चाहे वह प्रशिक्षण, गोष्ठी, सेमिनार हो या निजी यात्रा—हर प्रकार की विदेश यात्रा के लिए पूर्व स्वीकृति अनिवार्य है। बिना अनुमति विदेश यात्रा करने वालों के खिलाफ विभाग अनुशासनिक कार्रवाई करेगा।

ये निर्देश झारखंड सरकार के सभी मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों, सिविल सर्जनों, निदेशकों और क्षेत्रीय स्वास्थ्य उपनिदेशकों को भेज दिए गए हैं। अब कोई भी शैक्षणिक या गैर-शैक्षणिक पदाधिकारी स्वीकृति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा।

यह कदम राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और मरीजों की परेशानी को कम करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Jharkhand High Court: बिना अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि पहली पत्नी के रहते बिना सरकारी अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की दूसरी पत्नी अनुकंपा नियुक्ति का दावा...

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर वोटर लिस्ट में तीन अफगानी नागरिकों के...

झारखंड के जमशेदपुर में SIR के दौरान वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मिले। पासपोर्ट जांच में विदेशी नागरिकता की पुष्टि...

Ranchi Railway Safety: लोदमा में WILD, 9 सेक्शन में HABD से...

रांची रेल मंडल में ट्रेनों की संरक्षा बढ़ाने के लिए लोदमा में WILD लगाया जा रहा है। HABD नौ सेक्शन में पहले से चालू...