गीता कोड़ा बंधक प्रकरण की आईजी ने जांच शुरू की

रांची:  सिंहभूम से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा को मोहनपुर गांव में बंधक बना ने व भाजपा-झामुमो समर्थकों की मारपीट की घटना की उच्चस्तरीय जांच शुरू हो गई।

मंगलवार को रांची जोन के आईजी अखिलेश झा गम्हरिया पहुंचे। उन्होंने गम्हरिया थाना पहुंचने के बाद घटनास्थल मोहनपुर गांव गए। उन्होंने घटना को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की।

आईजी ने गम्हरिया थाना प्रभारी राजू समेत अन्य पुलिस अधिकारियों व जवानों से भी पूछताछ की जो घटना के समय पर मौजूद थे।

मौके पर मालूम हो कि प्रदेश भाजपा के नेताओं ने चुनाव आयोग से भाजपा प्रत्याशी को बंधक बनाए जाने व मतदाताओं से जनसंपर्क से रोकने के मामले की शिकायत की है।

इसके बाद पुलिस महानिदेशक को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस मुख्यालय ने मामले की जांच के लिए जोनल आईजी अखिलेश झा को जिम्मेदारी सौंपी है।

आईजी को जांच रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपना है। इसी क्रम में मोहनपुर गांव में जांच को पहुंचे हैं। मामले में जोनल आईजी अखिलेश झा ने कहा कि अभी कुछ नहीं बोल सकते है।

गौरतलब है कि 14 अप्रैल को गम्हरिया प्रखंड के रपचा पंचायत के मोहनपुर गांव में प्रचार करने पहुंची गीता कोड़ा को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डेढ़ घंटे तक बंधक बनाया गया था।

ग्रामीणों व झामुमो समर्थकों ने गीता कोड़ा का तीव्र विरोध किया। इस मामले में भाजपा व झामुमो समर्थकों के बीच मारपीट हुई थी । मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...