Advertisement
Advertisement

रुपेश हत्याकांड मामले में गिरिडीह में लगा धारा 144, सरकार के खिलाफ लगातार हो रहा था विरोध

गिरिडीह : रुपेश पांडे की हत्या के बाद सियासत गरमा गई है. इसके बाद हालात देखते हुए गिरिडीह के सदर अनुमंडल पदाधिकारी विशालदील खलको ने रविवार को पूरे अनुमंडल में धारा 144 लागू कर दिया. इसकी पुष्टि खुद करते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी खलको ने बताया कि धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू होने के बाद सदर इलाके के शहर, बेंगाबाद, गांडेय समेत कई इलाकों में हर तरह के धरना प्रदर्शन नहीं होगा. जुलूस निकलने और पुतला दहन में पूरी तरह से पाबंदी रहेगी. सदर एसडीएम के अनुसार धारा 144 अगले आदेश तक सदर अनुमंडल क्षेत्र में लागू रहेगा.

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर कार्रवाई होगी. इस दौरान असमाजिक तत्वों के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी. बताते चलें कि हजारीबाग के बरही में मूर्ति विसर्जन के दौरान रुपेश पांडे की हत्या होने के बाद से ही गिरिडीह में लगातार विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है. भाजपा सहित हिंदू संगठन भी इस मुद्दे पर हेमंत सोरेन सरकार को घेरने का प्रयास किया. इस दौरान हेमंत सरकार के पुतला दहन से लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तक किया. इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने रविवार की सुबह से गिरिडीह अनुमंडल क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दिया गया.

रिपोर्ट: आशुतोष श्रीवास्तव

Commercial Advertisment

Anant Singh Horse Riding: कभी घोड़े और बग्गी की सवारी थी...

Anant Singh Horse Riding: मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने बेबाक अंदाज और शौक को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। कभी घोड़े की सवारी...

Anant Singh Lok Sabha Election: मोकामा से लोकसभा तक का सफर...

Anant Singh Lok Sabha Election: मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कर दिया...

Pakur Canal Encroachment Case: किसानों की सिंचाई पर संकट, सरकारी नहर...

Pakur Canal Encroachment Case: पाकुड़ सदर प्रखंड के चाँचकी से चांदपुर बॉर्डर तक करीब सात किलोमीटर लंबी सरकारी सिंचाई नहर और उससे जुड़ी जमीन...