Advertisment

भारत की सबसे निकम्मी सरकार हेमन्त सरकार: दीपक प्रकाश

हज़ारीबाग: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवंसांसद दीपक प्रकाश 6 दिवसीय प्रवास के दौरान हजारीबाग में कार्यकर्ता सम्मेलन में हेमन्त सरकार पर जोरदार हमला बोला. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दीपक प्रकाश ने कहा कि हजारीबाग वीरों की भूमि रही है.

स्वतंत्रता के संघर्ष से लेकर स्वतंत्र भारत के आंदोलनों में हजारीबाग की भूमिका रही है. उन्होंने 100 करोड़ निशुल्क टीकाकरण अभियान पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को वैक्सिनेसन ड्राइव को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.
उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को तीन सूत्र दिए.

पहले सूत्र के तहत उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं. उज्ज्वला योजना, पीडीएस के तहत 80 करोड़ गरीब लोगों को राशन समेत अनेक योजनाओं की जानकारी जनता के बीच प्रचार प्रसार और जरूरतमंद को लाभ दिलाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता सेवा का भाव है.

वहीं दूसरी सूत्र स्वरूप कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाना हम सब की जिम्मेवारी है. वहीं तीसरे सूत्र के रूप में कहा कि हेमन्त सरकार में प्रदेश की स्थिति भयावह हो चुकी है. प्रदेश विनाश के रास्ते आगे बढ़ रहा है. प्रदेश जंगल राज की ओर बढ़ रहा है।हेमन्त सरकार ने 21 महीने में भारत का सबसे निकम्मी सरकार बन गई है. 21 महीने में 3127 महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हत्या में रिकार्ड बना रही है. बलात्कारियों को संरक्षण देने का कार्य हेमन्त सरकार कर रही है. उन्होंने कहा कि मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखलाकर सत्ता में आई हेमन्त सरकार के खिलाफ जनता के बीच जाना है.

23 देशों तक पहुंचा ओमिक्रॉन, भारत सरकार ने लिया बड़ एक्शन

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...