किसानों की आत्महत्या की दोषी है हेमन्त सरकार – दीपक प्रकाश

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने किसानों से आत्महत्या नहीं करने की अपील की है. धान खरीद मामले में हेमन्त सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होनें कहा कि किसान विरोधी हेमन्त सरकार किसानों को आत्महत्या के लिय बाध्य कर दिया है. यह सरकार किसानों के आत्महत्या की दोषी है.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान मेहनत कर अपनी फसल उगाते हैं, लेकिन राज्य सरकार उनके फसल को न खरीदकर उन्हें मुसीबत में डाल रही है. बोकारो की घटना से स्पष्ट हो गया है कि यह सरकार किसानों की कितनी बड़ी विरोधी है. उन्होंने कहा कि यह कैसी व्यवस्था जहां किसान अपने हक और अधिकार के लिय दर दर भटकता रहे. कोरोना काल मे भी अपने खून पसीना एक कर के भरपूर धान का उत्पादन किया. राज्य सरकार ने काफी बिलंब से खरीदारी शुरू की. साथ ही अपनी व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के बजाए सरकार ने किसानों पर ही मात्रा का प्रतिबंध लगा दिया.

उन्होंने कहा कि सरकार का मतलब व्यापार और हानि लाभ नही बल्कि लोक कल्याण होता है. सरकार का निर्णय लोक विरोधी नही बल्कि लोक कल्याण से जुड़े होने चाहिये. सांसद ने कहा कि एक तरफ किसान धान की खरीद के लिय गिड़गिड़ा रहे दूसरी तरफ पैक्स में खरीद से इनकार होता रहा. आखिर किसान भी कहाँ जाएं. सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सरकार एक प्रकार से किसानों के स्वाभिमान और सम्मान को बिचौलियों के हाथों गिरवी रखवाना चाहती है.

दीपक प्रकाश ने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार कॉल सेंटर के माध्यम से समस्या के समाधान का ढिंढोरा पिट रही दूसरी तरफ किसानों का कोई सुनने वाला नहीं है. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का किसानों के साथ शुरू से ही ऐसा व्यवहार जगजाहिर है. यह पार्टी किसानों के हितैषी होने का केवल नाटक करती है.

रिपोर्ट : मदन सिंह

डॉक्टर अर्चना की आत्महत्या के बाद खौफ में चिकित्सक, चिकित्सकों ने लगाई सुरक्षा की गुहार

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...