आज भी होगी बारिश, कल से साफ होगा मौसम

रांची: रांची सहित राज्य के कई जिलों में गुरुवार को दिन में हल्की बारिश के बाद शाम में मौसम खुलने से दुर्गा पूजा के आयोजकों और दुकानदारों ने राहत की सांस ली। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने झारखंड के कई जिलों में 11 अक्टूबर को भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। 12 अक्टूबर से मौसम साफ हो जाएगा।

हालांकि, रांची में 18 अक्टूबर तक छिटपुट बारिश होते रहने की संभावना है। अब दिन का तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा। लेकिन, रात का पारा 16 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस कारण रात में ठंड महसूस होगी। दीपावली और छठ महापर्व तक ठंड बढ़ने की संभावना है।

रावण दहन के लिए तैयारियां पूरी, पुतले वाटर प्रूफ बनाए गए

मोरहाबादी मैदान, अरगोड़ा मैदान, टाटीसिलवे और धुर्वा में 13 अक्टूबर को रावण दहन होगा। उस दिन मौसम साफ रहेगा। फिर भी एहतियातन रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण का पुतला वाटर प्रूफ बनाया गया है ताकि किसी भी स्थिति में आयोजन पर कोई प्रभाव न पड़े।

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...