RANCHI: जैन धर्मावलम्बियों – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सम्मेद शिखर विवाद पर कहा है कि जैन समाज को चिंता करने की जरुरत नहीं है. सरकार सभी धर्मों को मानने वाली है. इस मामले में सरकार पहले जानकारी जुटाएगी उसके बाद कोई निर्णय लेगी.

जैन धर्मावलम्बियों को चिंता करने की जरुरत नहीं – केंद्र सरकार द्वारा जारी गैजेट को लेकर हो रहा विरोध
मुख्यमंत्री ने इस मामले में कहा कि जैन समाज का विरोध
केंद्र सरकार द्वारा जारी गैजेट को लेकर हो रहा है.
इस विषय पर राज्य सरकार ने ना तो कोई टिप्पणी की है
ना ही कोई निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार
सभी धर्मों को मानने वाली है. जैन समाज के लोगों को चिंता करने की जरुरत नहीं है जो भी उचित कदम होगा सरकार उठाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसी भी हालत में जैन समाज की भावनाओं को आहत नहीं करेगी.
रिपोर्ट: मदन
- Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी पहल, दौड़ के जरिए भूख के खिलाफ जागरूकता
- Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश कुमार ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
- Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ, सारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचेगी राहत सामग्री

















