Jamtara Accident : दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दो लोगों की मौत…

Jamtara Accident : जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ओवरब्रिज के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी है जहां अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृत युवकों की पहचान अजय हेंब्रम और मंगल टुडू के रुप में हुई है। दोनों युवक मिहिजाम से अपने गांव शाहरडाल आ रहे थे।

ये भी पढ़ें-Hazaribagh : अबुआ आवास के नाम पर घूस लेते पंचायत सचिव को एसीबी ने रंगेहाथ दबोचा… 

Jamtara Accident : घर वापस आने के दौरान घटी घटना

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुछ काम से मिहिजाम गए थे। काम खत्म होने के बाद दोनों अपने गांव शाहरडाल वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान रेलवे ओवरब्रिज के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

ये भी पढ़ें-  Ranchi : तिरु फॉल में डूबने से तीन युवकों मौत, पिकनिक मनाने आए थे… 

आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों गंभीर रुप से घायल युवकों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुट गई है।

 

India West Indies T20: रांची पहुंचेंगी दोनों टीमें, JSCA स्टेडियम में...

 भारत और वेस्टइंडीज की टी20 टीमें आज रांची पहुंचेंगी। 8 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास और 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे मुकाबला...

Jharkhand CGL Paper Leak: पैसे देकर पास हुआ था दीपक, साले...

 झारखंड CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दीपक कुमार पर पैसे देकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी...

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...