पटना:बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां बदमाशों ने एक आभूषण कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के बाकरगंज की है। मृतक आभूषण कारोबारी की पहचान अवधेश अग्रवाल के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि आभूषण कारोबारी अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे तभी घात लगाए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है।
घटना की सूचना पर कदमकुआं और पीरबहोर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि मृतक कारोबारी उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और पटना के बाकरगंज में उनकी आभूषण की दुकान थी। वे काफी मिलनसार व्यक्ति थे और आसपास के लोगों के साथ उनके अच्छे रिश्ते थे। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है कि टोपी पहने एक व्यक्ति ने उनके ऊपर पीछे से हमला किया जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है। मामले में पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और अपराधी की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि हाल ही में मृतक अवधेश अग्रवाल आगरा में हत्या के प्रयास के एक मामले में बरी हुई थे। पुलिस इस बिंदु पर भी छानबीन कर रही है साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमला करने वाले की तलाश में जुटी हुई है
यह भी पढ़ें- Patna में फर्जी दारोगा गिरफ्तार, 6 महीने से लोगों को डरा करता था अवैध वसूली
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Patna Patna Patna
Patna


















