Begusarai में आभूषण दुकान से करीब 30 लाख का जेवर चोरी

बेगूसराय: बेगूसराय में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिला जहां चोरों ने सोना चांदी की दुकान में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने तकरीबन 30 लाख की सोना चांदी जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद सोना चांदी के दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।

पूरा मामला बीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर बाजार स्थित मजार कॉम्प्लेक्स में अवस्थित सोना चांदी की दुकान की है। बताया जा रहा है कि दुकानदार जब सोना चांदी की दुकान खोलने के लिए आए तो पता चला कि दुकान का शटर टूटा हुआ है और दुकान के अंदर में रखे गोदरेज का ताला भी टूटा हुआ है। उन्होंने बताया कि जब गोदरेज देखा तो गोदरेज से तकरीबन 30 लाख के जेवरात थे।

उन्होंने बताया है कि चोरों ने दुकान में रखे बैगनुमा झोला में 4 सौ ग्राम के विभिन्न आभूषणों की चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार व डायल 112 पर मौजूद अजय कुमार मिश्र दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात में जुट गए। विभिन्न सीसीटीवी कैमरे को खंगालने से पुलिस ने पाया कि उक्त दुकान में चोरी तो हुई है।

दुकानदार खिरण साह ने जांच पड़ताल कर रहे थानाध्यक्ष संजीव कुमार को बताया कि बैग में सोना के 400 सौ ग्राम का विभिन्न जेवरात व लाॅकर का चाभी था। घर से दुकान पर आए और दक्षिण साईड के सटर को उठा कर पश्चिम साईड के शटर को उठाने गए तो पता चला कि दुकान का शटर तोड़ कर चोर चोरी की घटना को अंजाम दे फरार हो गए। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Begusarai में मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री की पुण्यतिथि, डीएम ने कहा…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Begusarai Begusarai Begusarai Begusarai

Begusarai

Highlights

Ramgarh Excise Raid: रामगढ़ में उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, आखिर...

Ramgarh Excise Raid: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया। डिप्टी...

Ranchi Shooting Range News: खेलगांव में औचक निरीक्षण के दौरान क्या...

Ranchi Shooting Range News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के...

Jamshedpur BJP Meeting: भाजपा नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद...

Jamshedpur BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर मेट्रोपॉलिटन यूनिट ने शहर के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति और BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के...