झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा की महत्त्वपूर्ण बैठक, चंपई सोरेन की पार्टी में शामिल होने से पहले मंथन

रांची : भाजपा की महत्त्वपूर्ण बैठक – झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। यह बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय के समीप एक होटल में आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, जिला अध्यक्ष, प्रमंडल प्रभारी और विधानसभा प्रभारी शामिल हुए।

बैठक में भाजपा के प्रमुख नेताओं में बाबूलाल मरांडी, डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपाई, मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा शर्मा और अमर कुमार बाउरी ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करना था, खासकर उन पहलुओं पर जो आगामी चुनाव में पार्टी की सफलता को प्रभावित कर सकते हैं।

भाजपा की महत्त्वपूर्ण बैठक : 

आज का दिन भाजपा के लिए खास महत्व रखता है क्योंकि एक ओर जहां चंपई सोरेन भाजपा में शामिल हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मिलन समारोह से पहले यह बैठक हो रही है। चंपई सोरेन, जो कि कोल्हान क्षेत्र के प्रमुख आदिवासी नेता माने जाते हैं, का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है। सोरेन का दावा है कि उन्हें जबरन मुख्यमंत्री पद से हटाया गया और अब वह भाजपा की विचारधारा के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।

भाजपा की महत्त्वपूर्ण बैठक :

बैठक में भाजपा ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, जिलास्तरीय नेताओं के साथ संवाद स्थापित करने और चुनावी रणनीति को धार देने पर जोर दिया। विशेष रूप से, पार्टी ने झारखंड में खोई हुई जमीन को वापस पाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने का निर्णय लिया है। पिछली बार 2019 में पार्टी को जनाधार में कमी का सामना करना पड़ा था, जिससे  पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भाजपा हर संभव प्रयास करेगी कि वह अपनी स्थिति को सुधार सके और बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर सके।

भाजपा की महत्त्वपूर्ण बैठक :

बैठक में यह भी चर्चा की जाएगी कि भाजपा अपने सदस्यता अभियान को और प्रभावी बनाएगी और अपने संकल्प पत्र के माध्यम से जनता तक पहुंचे। इसके साथ ही, पार्टी की यह भी योजना है कि कोल्हान और अन्य आदिवासी क्षेत्रों में अपने आधार को मजबूत किया जाए, जहां पिछले चुनावों में पार्टी को निराशाजनक परिणाम मिले थे।

 

Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

Also Read

Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
525,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Most Popular

Breaking : JDU में शामिल हुए राजद नेता बुलो मंडल

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच भागलपुर से राजद के पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार उर्फ बुलो मंडल आज जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली।...