झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ ने मनाया अभियंता दिवस समारोह

रांचीः JESA द्वारा महान अभियता विश्वेश्वरैया की 162वी जयंती अवसर पर 56वें अभियंता दिवस समारोह मनाया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी JESA द्वारा अभियंता दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ रांची के द्वारा पूर्व की परंपरा के अनुसार इस वर्ष 56 अभियंता दिवस के अवसर पर महान अभियंता भारत रत्न सर मीगुडम विश्वेश्वरैय्या को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उनके दर्शन से प्रेरित होकर अभियंत्रण के संवर्धन हेतु समसमायिक तकनीकी परिचर्चा की गई। इस परिचर्चा में भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञ एवं अनुभव प्राप्त अभियंतायों के साथ-साथ राज्य के सभी तकनीकी विभाग के समस्त अभियंता द्वारा भाग लिया गया।

तकनीकी विषय पर हुई परिचर्चा

इस वर्ष ‘इको फ्रेंडली सस्टेनेबल एण्ड इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट” विषय पर तकनीकी परिचर्चा की गई। इस वर्ष अभियंता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अरुण कुमार सिंह आईएएस, विकास आयुक्त, झारखंड की उपस्थिति हुई। साथ ही साथ अजय कुमार सिंह, आईएएस प्रधान सचिव ग्रामीण कार्य विभाग तथा डॉ मनीष रंजन, आईएएस सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की विशिष्ट अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति हुई।

अभियंता को किया गया सम्मानित

तकनीकी परिचर्चा के विषय अनुरूप झारखण्ड अभियंता सेवा संघ (JESA) ने 56वें अभियंता दिवस के अवसर पर झारखंड के प्रसिद्ध पर्यावरण योद्धा चामी मुर्मू को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि JESA द्वारा आयोजित तकनीकी परिचर्चा झारखंड में अभियंत्रण को संवर्धित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस अभियंता दिवस समारोह में बड़ी संख्या में संवेदक एवं कंसल्टेंट के प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया गया।

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...