Jharkhand Politics : बांग्लादेशी ही नहीं राज्य के अफसर और कांग्रेस विधायक भी फर्जी दस्तावेज बनवा रहे-बाबूलाल का बड़ा दावा!

Jharkhand Politics

Ranchi : झारखंड की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। राज्य में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक दल के प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि झारखंड में अब सिर्फ बांग्लादेशी घुसपैठिए ही नहीं, बल्कि आईएएस अधिकारी और कांग्रेस के विधायक भी फर्जी दस्तावेज बनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र और राज्य की संवैधानिक व्यवस्था के साथ गंभीर खिलवाड़ है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Accident : बरवाअड्डा में दर्दनाक सड़क हादसा, चालक और वाहन के उड़े चिथड़े, खलासी घायल… 

कांग्रेस की एक महिला विधायक के पास दो पैन कार्ड और चार वोटर आईडी कार्ड है-बाबूलाल

Jharkhand Politics : बाबलाल ने ट्वीट कर बोला हमला
Jharkhand Politics : बाबलाल ने ट्वीट कर बोला हमला

मरांडी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की एक महिला विधायक के पास दो पैन कार्ड और चार वोटर आईडी कार्ड हैं, जो न केवल चुनाव आयोग को गुमराह करने का मामला है, बल्कि जनता के विश्वास के साथ भी छल है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जनप्रतिनिधि ही इस तरह के झूठे दस्तावेजों का सहारा लेंगे, तो आम जनता से ईमानदारी की अपेक्षा कैसे की जा सकती है?

ये भी पढ़ें- ASI Committed Suicide : दिल्ली में ASI ने की खुदकुशी, कई दिनों से थे डिप्रेशन में… 

Jharkhand Politics : मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए

उन्होंने कहा कि फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, आधार, पैन जैसे दस्तावेजों का इस्तेमाल न केवल सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग करता है, बल्कि आरक्षण, नौकरियों और मतदाता सूची जैसे अहम तंत्रों को भी प्रभावित करता है। मरांडी ने सरकार से मांग की है कि ऐसे सभी मामलों की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ये भी पढ़ें- Ranchi Murder : कांके डैम के पास घर में घुसकर शख्स की हत्या, इलाके में तनाव… 

उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ़ एक isolated घटना नहीं है, बल्कि एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है, जो राज्य की सामाजिक संरचना और सुरक्षा के लिए खतरा बनता जा रहा है। बाबूलाल मरांडी के इस बयान से झारखंड की राजनीति में हड़कंप मच गया है।

Saffrn

Trending News

Cyber Fraud Relief: Jharkhand High Court का बड़ा आदेश, पीड़ितों को...

Jharkhand High Court  ने साइबर ठगी पीड़ितों को राहत देते हुए आईटी एक्ट की धारा 46 के तहत एजुकेटिंग अफसर कार्यालय एक माह में...

 Ranchi University Result Update: 6 साल बाद गलती सुधरी, फेल छात्रों...

रांची विश्वविद्यालय ने 2017-20 और 2018-21 सत्र के जेनरिक विषय विशेष परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। करीब 1100 फेल छात्रों को एवरेज मार्क्स देकर...

 Indian Bank Theft Case: रांची की अपर बाजार शाखा से गोपनीय...

रांची के इंडियन बैंक अपर बाजार शाखा से संवेदनशील बैंक दस्तावेज और ग्राहक अभिलेख चोरी हो गए। सीसीटीवी में घटना कैद, धोखाधड़ी की आशंका...

 Treasury Scam Update: लेखा शाखा में जमे पुलिसकर्मियों पर सख्ती, 48...

 झारखंड सशस्त्र पुलिस मुख्यालय ने लेखा शाखा में 3 साल से अधिक समय से तैनात पुलिसकर्मियों को 48 घंटे में हटाने का आदेश दिया।...

Jharkhand High Court News: अनुकंपा नियुक्ति मामले में रांची DC को...

 झारखंड हाईकोर्ट ने श्रम विभाग की अनुकंपा नियुक्ति मामले में रांची उपायुक्त को अवमानना नोटिस जारी किया। प्रधान सचिव और DC को अगली सुनवाई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img