Advertisment

JPSC: 17 साल बाद JET परीक्षा की तैयारी में जुटा JPSC, विश्वविद्यालयों में 2404 असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी बहाली

रांची:JPSC एक बार फिर सक्रिय मोड में आ गया है। आयोग 17 सालों के लंबे अंतराल के बाद झारखंड पात्रता परीक्षा JET – Jharkhand Eligibility Test आयोजित करने की तैयारी में है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य की विश्वविद्यालयों में 2404 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की जाएगी।

राज्य में शिक्षक और छात्र के अनुपात की स्थिति काफी चिंताजनक है। ऐसे में यह कदम शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने और गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है। झारखंड में कुल आठ सरकारी विश्वविद्यालय हैं, जिनके अंतर्गत करीब 70 से 72 अंगीभूत कॉलेज संचालित हो रहे हैं। इन कॉलेजों में स्थायी शिक्षकों की भारी कमी वर्षों से बनी हुई है।

झारखंड में छात्र संख्या लगातार बढ़ रही है, वहीं राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के क्रियान्वयन की तैयारियां भी जारी हैं। ऐसे में योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा महसूस की जा रही है। अन्य राज्यों की तुलना में झारखंड में विश्वविद्यालयों में शिक्षक बहाली की प्रक्रिया लंबे समय से रुकी हुई थी, जिससे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इच्छुक उम्मीदवारों में निराशा का माहौल था।

हाल ही में JPSC ने सिविल सेवा मेन्स परीक्षा का परिणाम भी जारी किया है, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि आयोग अब विभिन्न लंबित प्रक्रियाओं को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब जब JET परीक्षा की तैयारी शुरू हो चुकी है, तो यह उन हजारों शिक्षण अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत और उम्मीद की खबर है जो वर्षों से इस अवसर का इंतजार कर रहे थे।


Bihar Safai Karmi संघ की हड़ताल खत्म, नीतीश मिश्रा से बातचीत...

बिहार के आम लोगों और खासकर शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है।...

Shravani Mela 2026 Food Safety: बाबा धाम में 42.5 किलो संदिग्ध...

Shravani Mela 2026 Food Safety: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्य-स्तरीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध...

Shweta Gupta का बड़ा बयान: वृद्धा पेंशन और ₹2 लाख रोजगार...

बिहार की समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने राज्य की दो सबसे बड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं—'वृद्धा पेंशन योजना' और 'रोजगार सहायता योजना' को लेकर...