27 लाख में JSSC पेपर लीक की डील, अवर सचिव ने खोले कई राज!

रांचीः JSSC पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा निकल कर सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक पेपर के लिए अभ्यर्थियों से 27-27 लाख की डील हुई थी। यह खुलासा एसआईटी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है।

ये भी पढ़ें-तीन दिन और बढ़ी हेमंत सोरेन की रिमांड….

मालूम हो कि JSSC पेपर लीक मामले में पुलिस ने विधानसभा का अवर सचिव मो. सज्जाद उर्फ शमीम और उनके दो बेटों शहजादा और शाहनावाज को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद तीनों को रांची सिविल कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद तीनों को 14 दिनों की हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पेपर सेट करने के नाम पर छात्रों से 27 लाख मांगे

प्रारंभिक जांच में अवर सचिव मो. सज्जाद ने पेपर लीक मामले से खुद की संलिप्तता को नहीं स्वीकार किया पर फिर पुलिस ने प्रूफ दिखाया उन्होंने कई अहम जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को उन्होंने बताया पेपर सेट करने के नाम पर छात्रों से 27 लाख की रकम की डील हुई।

ये भी पढ़ें-झारखंड में कई IAS अफसरों का तबादला…. 

एसआईटी की छापेमारी के दौरान छात्रों के एडमिट कार्ड, स्कूल कॉलेज का मार्कसीट, ब्लैंक चेकबुक और अहम वाट्सऐप चैट भी हाथ लगा है परंतु उसके कुछ भाग डिलीट किए गए हैं। 14 दिनों की हिरासत के दौरान भी उनसे पूछताछ की जाने वाली है। इसमें कई और अहम जानकारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...