कुदरा में सूदखोरी का बड़ा खुलासा, सैकड़ों ब्लैंक चेक व स्टांप पेपर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

कुदरा में सूदखोरी का बड़ा खुलासा, सैकड़ों ब्लैंक चेक व स्टांप पेपर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

कैमूर : पुलिस ने कुदरा थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध सूदखोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस मामले में एक आरोपी लक्ष्मण साह को गिरफ्तार किया गया है।

 छापेमारी में सैकड़ों ब्लैंक चेक,डीड और स्टॉप पेपर के साथ डेढ किलो चांदी बरामद

पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर छापेमारी की, जहां से 245 ब्लैंक चेक, 65 ब्लैंक स्टांप पेपर, 39 डीड पेपर, कर्जदारों की सूची वाली डायरी, 1 किलो 764 ग्राम चांदी और 17 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

शादी के लिये लिया था कर्ज, आरोपी ने जबरन हस्ताक्षर कराया

पीड़ितों ने आरोप लगाया था कि शादी के लिए लिए गए कर्ज पर आरोपी ने भारी सूद की मांग की और जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सूदखोरी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Also Read : हथियार लहरा कर रील बनाना पड़ा महंगा, जाना पड़ा जेल, 2 गिरफ्तार

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...