केएल राहुल और अथिया शेट्टी की यहां होगी शादी

मुंबई : क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी इन दिनों लगातार अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. अब दोनों की शादी के मैरिज वेन्यू को लेकर सब कुछ साफ हो गया है. राहुल मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को लंबे वक़्त से डेट कर रहे हैं. दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे. इनकी शादी की तारीख और वेन्यू को लेकर अहम जानकारी सामने आई है.

केएल राहुल: खंडाला के आलीशान बंगले में लेंगे सात फेरे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केएल राहुल और अथिया शेट्टी खंडाला में मौजूद आलीशान बंगले में सात फेरे लेंगे. यह बंगला सुनील शेट्टी का है. यहीं दोनों एक दूसरे के साथ पवित्र बंधन में बधेंगे. दोनों की शादी का यह इवेंट बड़ा ही ग्रैंड होगा. हालांकि यह फंक्शन प्राइवेट होगा. इसमें दोनों ही साइड से सिर्फ रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे.

kl rahul1 22Scope News

लंबे समय से एक दूसरे को कर रहे हैं डेट

बता दें कि राहुल और अथिया एक दूसरे को लंबे वक़्त से डेट कर रहे हैं. हाल ही में गुज़री न्यू ईयर की पार्टी में दोनों को एक साथ दोस्तों के साथ एंजॉय करते हुए देखा गया था. दोनों की शादी की खबरें बहुत लंबे वक़्त से आ रही हैं. बीते कुछ दिनों पहले सुनील शेट्टी ने दोनों की शादी को लेकर कहा था कि जल्द ही दोनों की शादी होगी.

केएल राहुल: 20 जनवरी को थामेंगे एक दूसरे का हाथ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कपल 20 जनवरी को खंडाला स्थित बंगले में एक दूसरे का हाथ थाम सकता है. हालांकि यह किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं है. कहीं से भी अभी ऑफिशियल डेट की अनाउंसमेंट नहीं की गई है. गौरलतब है कि शादी के बाद मुंबई में ज़ोरदार रिशेप्सन होगा, जिसमें कई बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सितारे दिखाई देंगे.

Saffrn

Trending News

बिहार मौसम अपडेट 8 अप्रैल: पटना सहित कई जिलों में भारी...

बिहार मौसम अपडेट 8 अप्रैल : बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने 8...

बिहार टॉप न्यूज़ 8 अप्रैल: नीतीश कुमार के इस्तीफे की आहट...

बिहार टॉप न्यूज़ 8 अप्रैल : बिहार में 8 अप्रैल 2026 का दिन राजनैतिक, प्राकृतिक और आर्थिक मोर्चों पर काफी हलचल भरा रहने वाला...

झारखंड मौसम अपडेट 8 अप्रैल: रांची समेत इन 12 जिलों में...

झारखंड मौसम अपडेट 8 अप्रैल : झारखंड में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है।...

राजधानी रांची में दिनदहाड़े Jewellers Loot, हथियार के बल पर लाखों...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स दुकान में हथियारबंद लूट, बाइक सवार अपराधी नगद और आभूषण लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी।Jewellers Loot...

अस्पताल में DC ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर सख्त नाराज़गी;...

Hazaribagh: हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हजारीबाग के DC शशि प्रकाश सिंह औचक निरीक्षण के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img