Jharia: पीठ-सीने आदि में चुभोकर लगाया लोहे का हुक और लटक गए खूंटे से, जानिए आस्था की अनोखी परंपरा

Jharia: बलियापुर प्रखंड अंतर्गत अलकड़ीहा पतालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में वर्षो से चले आ रहे परम्परागत आस्था का पर्व चड़क पूजा भक्तों ने बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। यहां तिसरा क्षेत्र के आसपास के शिव भक्तों द्वारा अपने परिवार व कुटुंब के साथ-साथ घर से गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते पहुंचते हैं। यहां पहले से तैयार करीब सैकड़ों भक्तों द्वारा लोहे के किल अपने जीभ, दोनों बाजू, सीने, पीठ और घुटने के नीचे चुभाकर 40 फीट उच्चे खम्भे पर घुमते हैं।

Jharia: रुपये-पैसे और लड्डू-बताशे की बारिश

साथ ही उपर से रुपये-पैसे और लड्डू-बताशे की बारिश करते हैं। हजारों की संख्यां में उपस्थित महिलाएं-पुरुष, बच्चे प्रसाद व रकम ग्रहण कर अपने आप को धन्य समझते हैं। वहीं पूजा के दौरान मंदिर प्रांगण में भक्तों की भीड़ से खचाखच भरे मेला देखते ही बनता है। जहां दूर दराज से महिला-पुरुष और नन्हें बच्चे के आलावे भक्त मेला का आनन्द लेने पहुंचते हैं।

Jharia: भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान

इस दौरान भोलेनाथ के जयकारों से अलकड़ीहा धाम गुंजायमान रहता है। किसी तरह की अनहोनी या चूक न हो, इससे निपटने के लिए लिए बड़ी संख्या में तिसरा थानेदार सुमन कुमार के नेतृत्व में जगह-जगह पर पुलिस तैनात की गई है।

मनोज कुमार शर्मा

Jharkhand High Court Order: चतरा में करोड़ों की जमीन Fraud Case,...

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर चतरा में करोड़ों की जमीन हेराफेरी मामले में सीओ, सीआई समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।...

ACB Raid: जमीन Mutation रिश्वत कांड में बुढ़मू सीओ समेत तीन...

रांची के बुढ़मू अंचल में जमीन म्यूटेशन के बदले रिश्वत लेने के मामले में एसीबी ने सीओ समेत तीन आरोपियों को तीन दिन की...

ACB Action: जमीन Mutation के बदले रिश्वत मामले में बुढ़मू सीओ...

रांची के बुढ़मू अंचल में जमीन म्यूटेशन के बदले रिश्वत लेने के मामले में एसीबी ने सीओ समेत तीन आरोपियों को तीन दिन की...