Advertisment

Koderma : जूता-चप्पल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक…

Koderma : कोडरमा के झुमरी तिलैया में रामेश्वरम होटल के निकट एक जूता गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण गोदाम में रखें लाखों रुपए के जूते और चप्पल जलकर राख हो गए हैं। आग कैसे लगी इसका अबतक पता नहीं चल पाया है, लेकिन मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।

Koderma : आग से पूरा इलाका धुंआ-धुंआ हो गया
Koderma : आग से पूरा इलाका धुंआ-धुंआ हो गया

ये भी पढ़ें- Breaking : कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर… 

मिली जानकारी के मुताबिक आसपास के लोगों ने गोदाम से धुआं निकलने की सूचना गोदाम के मालिक को दी। जिसके बाद गोदाम के मालिक लक्खी सिंह गोदाम पर पहुंचे और इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को देने के साथ खुद आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने में जुट गए।

त6ूबहगूब 22Scope News

ये भी पढ़ें- Breaking : तैमारा घाटी में भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ट्रक… 

Koderma : लाखों का सामान जलकर राख

धीरे-धीरे आग भयावह रूप धारण कर रही थी और लगातार आग का दायरा बढ़ रहा था। वहीं सूचना मिलने के कुछ देर के बाद फायर अधिकारी ब्रिज किशोर सिंह की अगुवाई में घटनास्थल पर पहुंची है आग पर काबू पाने में जुटी है।

रीब 22Scope News

ये भी पढ़ें- Reels बनाओ और 10 लाख रुपए तक पैसा पाओ, हेमंत सरकार की इस नई योजना से… 

गोदाम मालिक लक्खी सिंह ने बताया कि गोदाम के बाहर कचड़ा जमा रहता है और कुछ लोग यहां नशा का सेवन भी करते है, लेकिन आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पा रहा है। वहीं फायर अधिकारी ब्रज किशोर सिंह ने कहा कि आग पर काबू पाने के बाद आग से नुकसान और उसके कारणों का पता लगाया जाएगा।

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...