कुशवाहा ने डेहरी से चुनाव प्रचार का किया आगाज

रोहतास : एनडीए के प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज अपने लोकसभा चुनाव 2024 का चुनावी प्रचार का आगाज डेहरी से किया। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि देश की जनता पीएम नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए मन बना चुकी है। हमें पूर्ण विश्वास है कि बिहार की सभी चालीस सीटो पर एनडीए जीतेगी । हमारे लिए यहां कोई चुनौती नहीं है सिर्फ औपचारिकता रह गई है। जिसके लिए हम लोग जनता के बीच में जा रहे हैं उनसे आशीर्वाद ले रहे हैं। यहाँ किसी भी प्रकार की कोई चुनौती हमारे लिए नहीं है।

वहीं प्रशांत किशोर ने कहा था कि सीएम नीतीश कुमार जिसके साथ जाएंगे उसको नुकसान होगा। इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के आने से हम मजबूत हुए हैं इसमें कहीं कोई नुकसान की बात नहीं है। वहीं राजद नेता और बाहुबली मुन्ना शुक्ला द्वारा जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए दिए गए बयान पर कहा कि इस तरह के बयान देने का अधिकार किसी को नहीं है। सभी जाति के लोग एक बराबर हैं और सभी का सम्मान करना चाहिए।

ज्ञात हो कि बिहार में सीटों के बटवारा में एनडीए में ये काराकाट लोक सभा सीट उपेन्द्र कुशवाहा के पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को मिली है। इस सीट पर उपेन्द्र कुशवाहा चुनाव लड़ रहे है। जबकि इंडिया गठबंधन के तरफ से भाकपा माले के हिस्से में ये सीट मिला है। यहां से इसका उम्मीदवार राजाराम सिंह को बनाया है। यानी एनडीए के उम्मीदवार उपेन्द्र कुशवाहा का सीधा मुकाबला इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा वाले के उम्मीदवार राजाराम सिंह से होगा। उपेन्द्र कुशवाहा अपने चुनावी प्रचार के दौरान डेहरी के बारह पत्थर पहुंचे जहां समाजसेवी विनोद पासवान के घर पर एक जन्मदिन समारोह में शामिल हुए। यहां लोगों द्वारा इनका भव्य स्वागत किया गया। उक्त बातें उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यक्रम के दौरान प्रेसवार्ता में कही।

यह भी पढ़े : कुशवाहा की नाराजगी हुई दूर, मना ली तावड़े

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Bokaro Railway Track Death Mystery: रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों...

 बोकारो के राधानगर पंचायत स्थित लावटांड़ के पास रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। जीआरपी और पुलिस मामले की जांच...

Palamu Train Accident: रजहरा के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 15...

 पलामू के रजहरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 वैगन पटरी से उतर गए, हालांकि कोई हताहत...

BJP प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, नितिन ने...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार प्रदेश के नवनियुक्त...

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने की विभागीय...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्ययोजनाओं...

सुगौली डकैती कांड में बड़ी सफलता, 5 हजार का इनामी बदमाश...

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के चर्चित डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img