लालू के बयान पर सम्राट का पलटवार, कहा- शारीरिक नहीं मानसिक रूप से हैं बीमार

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा को लेकर दिए गए विवादास्पद पद बयान के बाद राजनीति तेज हो गई है।‌ भाजपा कोटे से बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लालू यादव का बयान अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।‌ बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं से संवाद करने जा रहे हैं। जिस तरह से शब्दों का प्रयोग लालू प्रसाद ने किया है यह बड़ा ही चिंता का विषय है। पहले तो हमलोग यह समझते थे कि वह शारीरिक रूप से बीमार थे। मगर अब वह मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं और उनको कोईलवर में इलाज करवाने की आवश्यकता है।

छोटा भाई बताने वाला के उपर ऐसी सोच रखते हैं लालू यादव – सैयद शाहनवाज हुसैन

लालू प्रसाद यादव ने जिस प्रकार सीएम नीतीश कुमार को लेकर बयान दिया है उससे बिहार की सियासत गरम हो गई है। नीतीश कुमार महिला संवाद यात्रा नहीं बल्कि आंख सेंकने यात्रा निकाल रहे हैं। जिसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि लालू प्रसाद यादव को क्या हो गया है। जिसको छोटा भाई बताते थे, आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति ऐसी सोच रखते हैं। मुख्यमंत्री पर देश का गर्व है। जनता के चुने हुए मुख्यमंत्री के बारे में ऐसी सोच रखते हैं। लालू यादव यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। लालू यादव बुजुर्ग हो गए हैं लेकिन यह उम्मीद नहीं थी कितनी घटिया सोच वे रखते हैं।

S Husen 22Scope News
छोटा भाई बताने वाला के उपर ऐसी सोच रखते हैं लालू यादव – सैयद शाहनवाज हुसैन

यह भी पढ़े : नीतीश कुमार के महिला संवाद यात्रा पर लालू प्रसाद यादव का कटाक्ष, कहा- आंख सेंकने जा रहे हैं मुख्यमंत्री

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

BCCL Central Hospital Dhanbad: धनबाद में अब कैंसर और हृदय रोग...

BCCL Central Hospital Dhanbad: बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल धनबाद में कैंसर और हृदय रोग के इलाज की विशेषज्ञ सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर क्यों...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले...

AI Education: बिहार को AI और टेक्नोलॉजी में अग्रणी राज्य बनाने...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में 100 टेक्नोलॉजी सेंटर विकसित करने और इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक के रिजल्ट 24 घंटे में जारी करने की पहल...