Saraikela : नंदिनी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में लैंप लाइटिंग समारोह का आयोजन, विधायक सरयू राय हुए शामिल

Saraikela : सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत पाचरीकुटुंग (हाता) स्थित नंदिनी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में जीएनएम के प्रथम बैच के छात्र छात्राओं का लैंप लाइटिंग समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ.

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : हिंदपीढ़ी में दिनदहाड़े चली गोली, युवक की मौत… 

मौके पर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सह पूर्व मंत्री सरयू राय मुख्य अतिथि तथा इंटक महिला समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह, प्रसिद्ध पूर्वी सिंहभूम जिले कांग्रेस के महासचिव महेंद्र कुमार पांडेय जी, शिक्षाविद डॉ दिलीप ओझा, प्रसार भारती के पूर्व अधिकारी संत कुमार पाण्डेय, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ मलय द्विवेदी, डॉ जवाहर प्रसाद, डॉ राजेश कुमार एवं धीराजगंज समाजसेवी गौरांग चंद्र मुखी विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- Breaking : जन्मदिन पर सीएम हेमंत सोरेन का भावुक पोस्ट, आज बाबा बहुत याद आ रहे… 

Saraikela : हेल्थ केयर सिस्टम नर्सो का विशेष योगदान-सरयू राय

अपने संबोधन में विधायक सरयू राय ने कहा कि हमारे हेल्थ केयर सिस्टम में इन नर्सो का विशेष योगदान रहता है, नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर छात्राएं हेल्थ केयर सिस्टम को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं। इनके सेवा भाव के चलते ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मरीजों को मिलता है.

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi ने उठाई ‘वोट चोरी’ की आवाज़, वेबसाइट और नंबर जारी… 

संस्थान के निदेशक डॉ नन्दन कुमार पाण्डेय ने बताया कि संस्थान को वर्ष_2024 में राज्य सरकार से मान्यता मिली है. अभी यहां जीएनएम कोर्स उपलब्ध है. अगले सत्र से यहां बीएससी नर्सिंग का कोर्स शुरू करने की तैयारी चल रही है.

ये भी पढ़ें- Saraikela Accident : खड़े ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत… 

वहीं, संस्थान की चेयरमैन प्रियंका बिसेन के द्वारा सभी नर्सिंग छात्राओं को बेहतर सेवा के लिए शपथ दिलाई गई. उल्लेखनीय है कि यह संस्थान भविष्य ज्योति ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित है. कार्यक्रम में छात्राओं ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रश्मि साहू, वर्षा बघेल, प्रिया कुमारी आदि का योगदान सराहनीय रहा.

Saffrn

Trending News

स्वास्थ्य केंद्र के स्थान को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, संवेदक पर...

Dhanbad:  धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत बड़पिछरी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण विवादों के घेरे में है। ग्रामीणों ने संवेदक पर स्थान...

CCL रेलीगढ़ा कोलयरी से 29 टन कोयला लेकर चला हाईवा, रास्ते...

Jharkhand: CCL अरगड्डा क्षेत्र के रेलीगड़ा कोलयरी में कोयला हेराफेरी करने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है, इसे लेकर कोलियरी रेली गढ़ा...

मुख्यमंत्री ने की सूचना एवं जन-संपर्क, सिविल विमानन व नगर विकास...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सिविल विमानन विभाग और नगर विकास एवं आवास...

बंगाल पहुंचे CM Hemant, कहा- हम भी ममता दीदी की इस...

Bengal: बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचे हैं।ऐसे में चुनाव प्रचार जोरों पर हैं और...

मुख्यमंत्री ने की कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय भवन में वाचनालय विकसित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय पटना के परिसर में स्थापित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img