Rahul Gandhi ने उठाई ‘वोट चोरी’ की आवाज़, वेबसाइट और नंबर जारी…

Desk : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए “वोट चोरी” के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने दावा किया है कि देश में बड़े पैमाने पर फर्जी वोटिंग हो रही है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और चुनाव आयोग की मिलीभगत है। इस अभियान को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए राहुल गांधी ने एक वेबसाइट (votechori.in) लॉन्च की है और 9650003420 नंबर पर मिस्ड कॉल के ज़रिए जनता से समर्थन मांगा है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : हिंदपीढ़ी में दिनदहाड़े चली गोली, युवक की मौत… 

निष्पक्ष चुनाव के लिए पारदर्शिता जरुरी है-Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) अकाउंट से कहा, “वोट चोरी ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के सिद्धांत पर हमला है। निष्पक्ष चुनाव के लिए पारदर्शी और सार्वजनिक डिजिटल मतदाता सूची ज़रूरी है।” गांधी ने कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां एक लाख से अधिक फर्जी, डुप्लीकेट और अमान्य पते वाले मतदाता पाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि नए वोटर्स द्वारा फॉर्म-6 का गलत इस्तेमाल कर मतदाता सूची में हेराफेरी की गई है।

ये भी पढ़ें- Breaking : जन्मदिन पर सीएम हेमंत सोरेन का भावुक पोस्ट, आज बाबा बहुत याद आ रहे… 

राहुल गांधी की इस मुहिम पर चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए पलटवार किया है। आयोग ने गांधी से कहा है कि या तो वह अपने दावों पर शपथपत्र दें या फिर झूठे आरोपों के लिए देश से माफ़ी मांगें। इस पूरे घटनाक्रम से देश की चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर बहस तेज हो गई है। जहां कांग्रेस इसे लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बता रही है, वहीं आयोग आरोपों को बेबुनियाद करार दे रहा है।

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...