Commercial Advertisment

बोकारो में शुरु हुआ मगही भोजपुरी का विरोध

Bokaro-झारखंड में भाषा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा. पहले मगही, भोजपुरी को क्षेत्रीय भाषा में शामिल नहीं किए जाने पर राजनीति गरमायी और जब इसे इंटरमीडिएट स्तर की परीक्षाओं में कई जिलों में शामिल करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है, तब इसके विरोध की खबरें भी आनी शुरु हो गयी है.

ताजा मामला बोकारो का है. नया मोड़ में झारखंडी भाषा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सरकार के खिलाफ प्रर्दशन किया गया.

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मगही और भोजपुरी को दूसरे जिलों में शामिल नहीं किया है, जबकि इन भाषाओं को बोकारो जिले में क्षेत्रीय भाषा में शामिल कर दिया गया. वक्ताओं ने इन भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा में शामिल करने का विरोध करते इसे वापस लेने की मांग की और कहा कि  यदि इसे वापस नहीं लिया जाता तब जोरदार आन्दोलन किया जाएगा. इस भाषाओं को कभी भी क्षेत्रीय भाषा के रुप में शामिल करने को स्वीकार नहीं किया जा सकता.

आन्दोलनरत युवाओं का कहना था कि तृतीय और चतुर्थ वर्ग की नौकरी स्थानीय निवासियों को ही मिलना चाहिए , हमें 75 फीसद आरक्षण नहीं बल्कि 100 फीसद आरक्षण चाहिए और यह तभी संभव है जब इन भाषाओं को स्थानीय भाषा की श्रेणी से हटाया जाए.

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...