कटिहार : गंगा नदी में उफान आने से अमदाबाद प्रखंड के कई गांव के लोग संकट में घिर गए हैं। बाढ़ को लेकर रेड जोन माना जाने वाला अमदाबाद प्रखंड के कई इलाके पहले से ही कटाव की जद में जा चुके हैं। इस बार बबला बन्ना, युसूफ टोला, सूबेदार टोला जैसे कई गांव कटाव की जद में हैं। लोग पहले से ही कटाव के कारण खेतिहर जमीन खोने से बेरोजगार हो चुके हैं और अब तो कटाव तेज होने से गांव पर भी संकट छाने लगा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक राजनीतिक नुमाइंदे से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को भी हालात की जानकारी दी गई है, लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं है। जिलाधिकारी ने कहा कि कटाव के बारे में जानकारी मिली है, प्रारंभिक स्तर पर बम्बू पिचिंग के सहारे कटाव निरोधी कार्य का निर्देश दिया गया है। इस पर जल्द काम शुरू हो जाएगा।
गंगा की जद में कई गांव, तेज कटाव से बढ़ा संकट
Army Recruitment के नाम पर 8 लाख की ठगी, MES का...
नामकुम में सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर बिहार के युवक से 8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस...
Ranchi Accident News: Ranchi जिला स्कूल में पानी की टंकी गिरने...
रांची जिला स्कूल परिसर में पानी की टंकी गिरने से दो मजदूरों की मौत के 24 घंटे बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। 22...
CMPFO Pension Scam:Dhanbad में 3.64 करोड़ का Pension Scam, CMPFO के...
धनबाद के सीएमपीएफओ मुख्यालय में 3.64 करोड़ रुपये के कथित पेंशन घोटाले का खुलासा हुआ है। सीबीआई ने चार अफसरों समेत अन्य के खिलाफ...

















