21 अगस्त से झारखंड में भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांची: बंगाल की खाड़ी और दक्षिण ओड़िशा तट पर बने गहरे निम्न दबाव वाले क्षेत्र का असर अब झारखंड तक पहुंचने वाला है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि 21 अगस्त से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

जानकारी के अनुसार, यह निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और 19 अगस्त की सुबह तक दक्षिण ओड़िशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश तट को पार कर जाने की संभावना है। इसके चलते झारखंड में 19 और 20 अगस्त को राजधानी रांची समेत अधिकांश जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही गर्जन और तेज हवा के साथ रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं।

21 अगस्त से कई जिलों में भारी बारिश

21 अगस्त से देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो, हजारीबाग और कोडरमा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 22 से 24 अगस्त तक इसका असर बढ़कर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां तक पहुंचने की संभावना है।

राजधानी रांची में भी 19 से 24 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश होगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान तीन से अधिक बार रिमझिम से लेकर मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 19 से 24 अगस्त तक पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बोकारो में 23 मिमी, रांची में 15 मिमी, चाईबासा में 4 मिमी और जमशेदपुर में 1 मिमी बारिश हुई।

मुंबई में बारिश से फ्लाइट प्रभावित

वहीं मुंबई में भारी बारिश का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। इंडिगो की मुंबई-रांची फ्लाइट, जो शाम 4 बजे पहुंचनी थी, बारिश और एयर ट्रैफिक की वजह से तीन घंटे देर से 7:15 बजे रांची पहुंची। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...