मंत्री अशोक का कृष्णा अल्लावरु पर तंज, कहा- अभी नए-नए बने हैं प्रभारी

पटना : बिहार सरकार के मंत्री व सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के चेहते अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) ने बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु (Krishna Allavaru) पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अभी बेचारा नया-नया आया ही है। प्रभारी बने अभई कितना दिन हुआ है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को कितना हम सीरियस लेते हैं, अब चुनाव का समय आ गया है तो बयान देंगे ही। तेजस्वी से क्या उम्मीद करते हैं कि बोलेंगे अच्छी सरकार है। उनके पिता लालू प्रसाद यादव और माता राबड़ी देवी के समय में बिहार का क्या हाल था। अच्छा और खराब का उनको सेंस ही नहीं है।

गोपाल मंडल के बयान को हमलोग ज्यादा सीरियस नहीं लेते हैं – अशोक चौधरी

वहीं जदयू विधायक गोपाल मंडल के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा कि उनको हमलोग ज्यादा सीरियस नहीं लेते हैं। वहीं बिहार में बजट को लेकर कहा कि हमेशा से नीतीश कुमार का ध्यान रहा है, यह पब्लिक फ्रेंडली बजट है। हम समझते हैं कि यह बजट भी उसी तरह से आएगा। वहीं सीएम नीतीश के पुत्र निशांत कुमार को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि आप लोग भी चिंता मत कीजिए। निशांत को जिस दिन पॉलिटिक्स में आना होगा और उनके पिताजी जिस दिन चाहेंगे एक सेकंड का देरी नहीं लगेगा। मंत्री अशोक ने पत्रकारों से कहा कि आप लोगों के पास कुछ खबर बच्चा नहीं है। रोज निशांत को लेकर के प्रश्न पूछते हैं। अशोक चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव की पार्टी में भगदड़ मचने वाला है। तेजस्वी तेजप्रताप यादव का चिंता करें। अपनी बहन व सांसद मीसा भारती की चिंता करें निशांत की चिंता ना करें।

यह भी पढ़े : कई Bihar प्रशासनिक अधिकारियों का हुआ तबादला

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...