रामेश्वर राइस मिल मामले में बोले मंत्री इरफान अंसारी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जामताड़ा. रामेश्वर राइस मिल जामताड़ा में हुई प्रशासनिक कार्रवाई के बाद विभागीय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इसे गंभीरता से लिया है। पूरे मामले पर उन्होंने बयान जारी करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि जामताड़ा में चावल तस्करी का मामला बेहद गंभीर और चिंताजनक है। यह न केवल सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का प्रश्न है, बल्कि आम लोगों के हक के चावल की तस्करी कर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हमारी सरकार ऐसे गोरखधंधे को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। मैंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि पूरे मामले की गहराई से जांच होगी और इसमें शामिल बड़े सिंडिकेट का पूरी तरह से पर्दाफाश किया जाएगा। मैं जनता को विश्वास दिलाता हूं कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की तस्करी या अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। यदि इस तस्करी में किसी भी स्तर पर प्रशासनिक या अन्य अधिकारियों की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि जो जानकारी मेरे संज्ञान में आई है, उसके अनुसार इस गिरोह के तार बांग्लादेश से जुड़े होने की आशंका है। इस दिशा में भी गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। किसी को भी आम लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है।

अजीत कुमार की रिपोर्ट

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...