मंत्री मंगल ने जननी एवं बाल स्वास्थ्य हेतु जच्चा-बच्चा किट वितरण का किया शुभारंभ

पटना सिटी : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने आज गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पटना सिटी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित जननी एवं बाल स्वास्थ्य हेतु जच्चा-बच्चा किट वितरण का शुभारंभ किया। मंत्री ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव एवं महापौर सीता साहू के साथ शामिल होकर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर गर्भवती बहनों और प्रसूता माताओं को बाल स्वास्थ्य हेतु किट वितरण किया।

मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि 900 वर्ष पुरानी प्राचीन राजधानी के यह अस्पताल है। यहां बहुत सारी प्राचीन कहानियां जुटी हुई है। पांडे ने कहा कि इस अस्पताल की काफी महत्व है। यही से जच्चा बच्चा किट की शुरुआत हुई। पहली बार पूरे बिहार में शुरू किया जा रहा है। मंत्री ने अपने स्वागत दिए भाषण में अनेक बातों पर प्रकाश डाला। वहीं उन्होंने आज बजट के ऊपर भी कहा कि बिहार के लिए भारत सरकार ने बहुत कुछ दिया है जो स्वागत योग है। वहीं कुछ स्थानीय मुद्दे थे जिसको भी स्वास्थ्य मंत्री मंत्री के द्वारा आश्वासन देकर पहल करने की बात कही गई है। यह क्षेत्र बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का है।

यह भी देखें :

अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने भी कई समस्याओं पर मंगल पांडे को अवगत करवाया। वहीं काफी संख्या में पटना सिटी गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के तमाम डॉक्टर एवं नर्स एवं आशा दीदी को बुलाया गया था जो महिलाएं मातृ सुख प्राप्ति कर रही है। उन्हीं को आज किट वितरण किया गया। सैकड़ों महिलाओं को किट वितरण किया गया। वहीं आशा दीदी के द्वारा हंगामा किया गया कि हमलोग को बुला लिया गया लेकिन स्वास्थ्य मंत्री ने हमलोग से मिलने की जरूरत भी नहीं समझी। हमलोग हल्ला करते रह गए लेकिन वह यहा से चले गए।

यह भी पढ़े : कृषि विज्ञान केंद्र आरा के कर्मचारियों ने कार्यालय कक्ष के समक्ष दिया धरना प्रदर्शन

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...