पटना : बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा बिजनेस मीट पर उठाए जा रहे सवाल पर बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उनके समय में कौन सा एमओयू पर साइन हुआ था इसका नाम बता दें। जो भी एमओयू हुआ है वो बिहार सरकार तत्कालीन उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन के समय हुआ था। तेजस्वी यादव तो सिर्फ वाहवाही लूट रहे हैं। उनके समय में सब धरा की धरा ही रहता था। आज जब इन्वेस्टर मीट हो रहा है मंत्री नीतीश मिश्रा का प्रयास है।
मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार बिहार में फिर से संभावनाएं बढ़ी है तो कहीं ना कहीं फिर से उसका श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कभी पता किया है कि इन्वेस्टर मीट में हुआ क्या है। कोई कंपनी का नाम बता दें जो उनके कार्यकाल और उनके समय में आया हो। लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के नाम पर तो अच्छी खासी कंपनियां भाग जाती थी। बिहार में अगर निवेश कमजोर पड़ता है तो लालू यादव और आपके पार्टी के चेहरे देखने के कारण होते हैं। जब-जब आप नजर आते हैं तो इन्वेस्टर भाग खड़े होते हैं। आपके रहने पर पांच रुपए का इन्वेस्ट नहीं हुआ।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर लालू यादव के दिए गए बयान पर मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि लालू यादव शब्दों के मर्यादा को खत्म करते जा रहे हैं। राजनीति में अपने पुत्र को विराजमान करने के लिए वह राजनीति के उस पायदान पर आ गए हैं ये लालू से अपेक्षा नहीं थी। इस तरह के शब्दों का प्रयोग करते हैं तो कहीं ना कहीं बेटे के मोह में परे हुए है। भीमराव अंबेडकर को लेकर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में हुए झगड़े पर मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह से गृह मंत्री के बयानों को तोड़ कर पेश किया है। अंबेडकर को सबसे अधिक कांग्रेस और राहुल गांधी के परिवार ने छला था। राहुल गांधी के परिवार ने दो-दो बार चुनाव हराने का प्रयास किया था। उस अंबेडकर के फोटो के लेकर घूम रहे हैं कि हम अंबेडकरवादी हैं। जब उन्हें भारत रत्न देने की बात आई तो अपने पूरे परिवार को भारत रत्न देने का काम किया।
यह भी देखें :
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर को भारत रत्न किसने दिया। अटल बिहारी वाजपेयी के समय में बाबा साहेब को भारत रत्न दिया गया था। यह तो इनको समझाना चाहिए कि आपने किया क्या था। केवल दलित वोट और सामाजिक वोट लेने के अलावा अपने समाज की कोई चिंता नहीं की। बीपीएससी मामले पर नितिन नवीन ने कहा कि बीपीएससी इसको देख रहा है। जो कमियां होगी उसे बीपीएससी के द्वारा पूरा किया जाएगा। तेजस्वी यादव के द्वारा पेपर लीक के मामले सवाल उठाए जाने पर नितिन नवीन ने कहा कि उनके समय में तो सिर्फ चरवाहा विद्यालय था।
यह भी पढ़े : तेजस्वी को Remote से काम करवाने की है आदत, मंत्री नितिन नवीन ने कहा…
महीप राज की रिपोर्ट


















