विधायक ने जेठ की साली पर लगाया घर कब्जा करने का आरोप

पटना सिटी : अगम कुआं थाना क्षेत्र के मगध मार्बल रोड में अवकाश प्राप्त सहायक आयुक्त चंद्रिका दास के निधन के बाद अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसमें सहायक आयुक्त की पुत्रवधु राजापाकर की कांग्रेस विधायक प्रतिभा कुमारी ने मकान कब्जा कर लेने का आरोप अपनी ही रिश्तेदार पर लगाया हैं.

उनका कहना है कि ससुर चंद्रिका दास की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिये गांव गये थे. गांव जाने से पहले हमने अपने जेठ यानी ससुर के बड़े पुत्र की साली को मकान की देखरेख का जिम्मा दिया था. लेकिन जब अन्तिम संस्कार के बाद ससुर के मकान में श्राद्धकर्म करने पहुंचे तो पता चला उनके जेठ की साली मकान का दरवाजा ही नहीं खोल रही है. बताया जाता है कि महिला नाम अनिता कुमारी उर्फ नीतू है.

उन्होंने कहा कि जब परिवार के सदस्यों ने दबाव बनाया तो उल्टे जेठ की साली ने पुलिस बुला ली. जिसके बाद राजापाकर विधायक ने पुलिस के साथ मिलकर मकान कब्जे का आरोप लगाया. उनका कहना था कि जब मकान कब्जे की शिकायत पर पुलिस को सूचना दी गयी तो पुलिस आयी नहीं और जब अंदर दरवाजा बंद कर बैठी महिला ने पुलिस को शिकायत की तो पुलिस तुरंत आ गयी.

वहीं दूसरी तरफ वहां मौजूद अगम कुआं थाना अधिकारी से इस बारे पूछा गया तो वो भी कैमरे से मुंह चुराते गोलमांल जवाब देते दिखाई देने लगे.

विधायक ने कहा कि हमने इस बात की जानकारी बड़े अधिकारी को भी दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. यहां तक कि हमने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी इस बात की सूचना दी. विधायक प्रतिभा कुमारी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के कुछ ऐसे नेता हैं जो हम लोग के परिवार को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं. बीजेपी के कुछ नेताओं के इशारे पर उक्त महिला ने घर पर कब्जा की है. बता दें कि पातेपुर से पूर्व में स्वर्गीय चंद्रिका दास 2005 में बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं.

रिपोर्ट : उमेश चौबे

विधान सभा में झुठ बोलकर चीनी मिलों को बचा रही है सरकार-माले विधायक बीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता

India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का ऐलान,...

India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक यानी GDS Online Engagement Schedule-II, July 2026 के तहत विभिन्न डाक कार्यालयों में...

Deoghar Sub Health Centre Construction: 55 लाख के उप स्वास्थ्य केंद्र...

Deoghar Sub Health Centre Construction: सारठ विधानसभा क्षेत्र की झीलूवा पंचायत के बड़ा कोलहड़िया गांव में जिला परिषद विभाग की ओर से करीब 55 लाख...

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...