Monsoon Session : बीजेपी हमारी स्थिति पाकिस्तान से भी बद्दतर करने की ओर ले जा रही है-हेमंत सोरेन…

Monsoon Session

Ranchi : सदन में विपक्ष के सवालों पर सीएम हेमंत सोरेन ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी डबल डिजिट में भी नहीं आ पाएगी। हिंदू-मुस्लिम के नाम पर यह लोग वोट मांगते हैं लेकिन जनता ने अयोध्या में ही तमाचा मार दिया। देश के अंदर आज भयावह स्थित है। ट्रेन एक्सीडेंट ऐसे हो रहे हैं जैसे सड़कों पर ऑटो टकराती है। अर्थव्यवस्था की यह हालत है कि मनरेगा के पैसे घटा दिए हैं तो प्रधानमंत्री आवास के पैसे नहीं देते।

ये भी पढ़ें- Ranchi हुआ पानी-पानी, रास्ते के ऊपर तो घरों के अंदर बारिश ने मचाई तबाही… 

सरकार अपनी ताकत के तहत आबुआ आवास का लाभ दे रही है, जो इनके सबसे बड़े नेता हैं आखिर इन लोगों ने 5 वर्षों में कितने सवाल पूछे यह पूछे। इन्होंने 5 वर्षों तक सिर्फ राजनीतिक रोटी सेकने का काम किया है। जनता देख रही है इन्हें जवाब देगी। हम लोगों ने प्राइवेट स्कूल के तर्ज पर सरकारी स्कूल बनाएं और एक्सीलेंस टीचर को भी नियुक्त किया ताकि हमारे बच्चे बेहतर शिक्षा ले सके। इनकी करतूतें अगर आप देखेंगे तो गुजरात में एक भी एग्जाम नहीं कर पाए जहां 25 वर्षों से राज कर रहे हैं।

Monsoon Session : केंद्र में बैसाखी की सरकार है

आज हमारे राज्य में यह डेमोग्राफी की बात करते हैं। बांग्लादेशी घुसपैठी की बात करते हैं तो रांची में पॉपुलेशन किसकी वजह से बढ़ा है। जमशेदपुर, बोकारो में किसके वजह से बढ़ा है। यह जवाब क्यों नहीं देते अगर घुसपैठ होता है तो हवा पानी और जमीन से होता है लेकिन तीनों में निगरानी केंद्र सरकार की है।

आज हमारा रुपया डॉलर की तुलना में सर के बल खड़ा हो गया है। हमारी स्थिति पाकिस्तान से भी बद्दतर करने की स्थिति में बीजेपी ले जा रही है। पहले यह लोग भाजपा की सरकार कहते थे लेकिन आज केंद्र में बैसाखी की सरकार है। 24 जिलों में सरकारी गैर मजरूआ जमीन टाटा स्टील के क्वार्टर की जमीन में जो इन लोगों ने ऑफिस बनाया है उसका क्या जवाब है। डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को हम लोगों ने नियुक्ति दिया। अगर मैं 5 महीने बाहर नहीं रहता तो यह नियुक्ति 5 लाख से ज्यादा हो जाती।

Monsoon Session : सहायक पुलिस कर्मियों की बीजेपी की सरकार ने नाजायज तरीके से बहाली किया

हमारे काम की जानकारी जनता को है। यह लोग संस्थाओं को बुलाकर कहते हैं कि हेमंत सरकार में काम पूरा हुआ या आधा। सहायक पुलिस कर्मियों की इन लोगों ने नाजायज तरीके से बहाली किया। हमारी सरकार ने सहायक पुलिसकर्मियों को सबसे ज्यादा एक्सटेंशन दिया। आने वाले वक्त में उनका निष्पादन भी किया जाएगा। जनता को दिगभ्रमित करने वाले बयान उनके केंद्र के नेता बोलते हैं।

ये भी पढ़ें- Ranchi : राजनीतिक एजेंट के रुप में काम कर रही है विपक्ष-सीएम हेमंत 

जिनकी नियुक्ति होगी और उनकी किसी घटना में मृत्यु होती है तो अनुकंपा पर उसके परिजनों को नौकरी देंगे। यह लोग एक्सपायरी डेट हो चुके हैं। उनके शोर शराब से हम भटकने वाले नहीं हैं ना हमारा लक्ष्य भटकेगी। हम मछली की आंख की तरह निशाना लगाएंगे और आने वाले वक्त में राजनीतिक अखाड़े में भी मुंहतोड़ जवाब देंगे।

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...

Jio IPO Subscription 2026: रिटेल निवेशकों का कोटा भी फुल, 40...

Jio IPO Subscription 2026: देश के सबसे बड़े आईपीओ में शामिल जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के IPO को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली...

Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार...

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। अब शुक्रवार...