रिपोर्ट : सूरजदेव मांझी
बाघमारा: कतरास में माहुरी वैश्य मंडल द्वारा आयोजित डांडिया नाईट में पत्रकारों से सवाल पर गिरिडीह चंद्रप्रकाश चौधरी हेमंत सरकार पर जमकर प्रहार करते दिखे।
मौका था कतरास के डीएवी महिला महाविद्यालय में आयोजित डांडिया नाईट का।यह आयोजन माहुरी वैश्य मंडल कतरास शाखा द्वारा आयोजित किया गया था।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने शिरकत की।वहीँ माहुरी वैश्य मंडल के कई केंद्रीय पदाधिकारीगण भी इस अवसर पर उपस्थित हुए।इस दौरान डांडिया का रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति समाज के बच्चियों और महिलाओं द्वारा किया गया।वहीं इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य बताते हुए मंडल की सचिव शिखा गुप्ता ने कहा कि नवरात्र के अवधि में सभी महिलाएं व्रत के कारण व्यस्त रहतीं हैं,इसलिए हमलोगों ने इस समय डांडिया नाईट का आयोजन किया है।समाज की एकजुटता बनी रहे यह इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। आयोजन में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश चौधरी ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।साथ ही आयोजन समिति को बधाई भी दी।चुकि माहुरी समाज का एक बड़ा हिस्सा व्यवसाय से जुड़ा है और कोयलांचल में इनकी तादाद भी बड़ी है,इस बावत धनबाद में आउट ऑफ कंट्रोल क्राइम पर गहरी चिंता जताते हुए धनबाद जिला प्रशासन और राज्य सरकार को आड़े हांथो लिया।चंद्रप्रकाश चौधरी ने सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि धनबाद में अभूतपूर्व कोयला चोरी और बढ़ते अपराध के मामलों में राज्य की हेमंत सरकार प्रत्यक्ष रूप से शामिल है।आनेवाले वक्त में जिसका दुष्परिणाम धनबाद के प्रशासन और राज्य सरकार को भुगतना पड़ेगा।
Highlights

















