अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठा मुश्ताक, सेल का लोडिंग कार्य ठप

रामगढ़ः कुजू सीसीएल क्षेत्र के तोपा उत्खनन परियोजना के रैयत मुश्ताक अंसारी धरने पर बैठ गए हैं। धरने पर बैठ उन्होंने लोकल सेल का लोडिंग कार्य को ठप कर दिया है। इस धरने पर बैठे मुस्ताक अंसारी ने कहा है कि उनकी 11 एकड़ 88 डिसमिल जमीन सीसीएल के तोपा परियोजना में चला गया है।

मुश्ताक तोपा उतना परियोजना में अपना एक पेलोडर देकर रोजगार करना चाहता हूं, लेकिन प्रबंधन टाल मटोल कर बात को हटाना चाह रही है। इस मुद्दे पर जब प्रबंधन के अधिकारियों से बात किया तो उन्होंने जमीन से संबंधित कागजात जमा करने को कहा गया। उसके बाद उन्होंने सारे कागजात भी जमा किये।

ये भी पढ़ें- पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

कंपनी में अफसरशाही हावी

सारे कागजात जमा करने के बाद भी उनको दफ्तरों के चक्कर कटवाया जा रहा है और मामले को टाल-मटोल किया जा रहा है। यहां सिर्फ अफसरशाही की ही बस चलती है। उसके अलावा किसी की भी नहीं सुनी जाती है।

अपना काम कराने के लिए मुझसे चढ़ावे की मांग की गई है पर मैने चढ़ावा देने से इंकार कर दिया। इसलिए मेरा काम रोक दिया गया। इसके बाद मजबूरन मुझे सेल का काम ठप करना पड़ा और धरने पर बैठना पड़ा।

ये भी पढ़े- झारखंड दौरे से पहले पीएम मोदी को मिली आत्मदाह की धमकी

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: बरवाअड्डा विवाद ने पकड़ा...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित तीखी नोकझोंक के बाद शुरू हुआ...

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...