नवदीप शुक्ला बने बांका के नए DM, श्रावणी मेले और कानून-व्यवस्था को दी प्राथमिकता

बांका : बांका जिले के नवपदस्थापित जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने बुधवार को समाहरणालय में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के बाद उन्हें जिला पुलिस द्वारा गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। डीएम शुक्ला ने समाहरणालय परिसर के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारियों से कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले की तैयारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि कांवड़ियों को कोई असुविधा न हो। साथ ही जिले की कानून-व्यवस्था और आगामी चुनावों को लेकर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। जिलाधिकारी ने पारदर्शी प्रशासन और जनता से संवाद को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

यह भी पढ़े : नालंदा के नए DM ने संभाला कार्यभार, सरकार की योजनाओं पर दिया जोर

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के दोहरे म्यूटेशन मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...