Advertisment

औरंगाबाद में नक्सलियों ने उड़ाया मोबाइल टावर, किसान भवन को किया क्षतिग्रस्त

औरंगाबाद : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के हथियारबंद दस्तों ने मदनपुर थाना क्षेत्र के जुड़ाही गांव में विस्फोट कर मोबाइल टावर को उड़ा दिया है. इस दौरान नक्सलियों ने किसान भवन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद नक्सलियों ने भारत बंद के समर्थन में नारेबाजी की. नक्सलियों ने बिहार-झारखंड छत्तीशगढ़ और उत्तर प्रदेश में तीन दिनों के बंद का एलान किया है. बंदी सोमवार की रात 12 बजे से शुरू होकर 25 की रात 12 बजे तक रहेगी. इसे लेकर रेलवे ने प्रदेश में अलर्ट जारी किया है. नक्सल इलाकों में विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है.

बता दें कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में समूह में ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. आगे लाइट और पीछे दूसरा इंजन चलेगा, जिस पर आरपीएफ के सुरक्षाकर्मी हथियारों से लैस रहेंगे. इसके पीछे ट्रेनों को एक-एक कर निकाला जाएगा. गति सीमा 130 से घटाकर 75 किमी प्रतिघंटा कर दी गई है.

रिपोर्ट : दीनानाथ

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...