पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से चाचा-भतीजा को पीटा, जमकर किया पथराव, CCTV में कैद हुई तस्वीर

जमुई : जमुई शहर के महिसौड़ी मोहल्ला में आधा दर्जन से अधिक लोगों के द्वारा मोहम्मद इम्तियाज और उसके भतीजा मो. जीशान के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। लाठी डंडे से हमला करने और पत्थराव करने की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका वीडियो मंगलवार को सामने आया है, जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में घायल मो. इम्तियाज की मां तस्लीमा खातून द्वारा टाउन थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

Goal 7 22Scope News

तस्लीमा खातून ने कई लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

तस्लीमा खातून ने मारपीट का आरोप मो. हाशिम उर्फ भोलू, शेख समीद उर्फ बबलू, मो. शमीम उर्फ डब्लू, मो. सरफुद्दीन और मो. हसीबुल्ला, मो. फैज और मो. समीर सहित अन्य लोगों पर लगाया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मो. इम्तियाज को हाथ में लाठी-डंडे लेकर चारों ओर से घेराबंदी कर पिटाई की जा रही है। जब उसका भतीजा मो. जीशान बीच-बचाव के लिए आया तो उसके साथ भी लात- घुसे से मारपीट की गई है। मारपीट की हरकत सीसीटीवी में कैद होने के बाद आरोपितों के बीच दहशत फैली हुई है। दिए आवेदन में कैमरे में कैद तस्वीर के मुताबिक, पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि बचाव के लिए दूसरे पक्ष से मदरसा के मौलाना द्वारा भी थाना में आवेदन दिलाया गया है।

Jamui Pitai 1 1 22Scope News

Jamui Pitai 2 22Scope News

यह भी पढ़े : बेगूसराय भीषण सड़क हादसें में DTO, सदर अंचलाधिकारी सहित कई घायल

ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...