युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को लाठी-डंडे से पीटा, वीडियो वायरल

रांची: हिंदपीढ़ी क्षेत्र में युवती से छेड़खानी का विरोध करने वाले युवक पर लाठी-डंडे से हमला किया गया। यह घटना दो दिन पहले की है, जिसका वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज कर दी है और अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

मामला पूर्व पार्षद मो. असलम आलम से जुड़ा है। आरोप है कि असलम के भाई आसिफ ने एक युवती के साथ छेड़खानी की थी। इसका विरोध करने पर असलम ने अपने चार भाइयों के साथ मिलकर युवक को उसके घर से खींचकर लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटा। घटना के बाद घायल युवक को पुलिस ने रिम्स में भर्ती कराया और उसका बयान दर्ज किया।

वायरल वीडियो में सफेद ट्रैकसूट पहने असलम युवक की पिटाई करता नजर आ रहा है। उसके सहयोगी भी जमीन पर पड़े खून से लथपथ युवक पर लगातार लाठी से वार कर रहे हैं। युवक के हाथ-पैर पर बुरी तरह हमला किया गया।

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Ranchi Traffic Challan: दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38 हजार...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...

JPSC Scam: एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, JSSC...

झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने एल खियांग्ते और श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। JSSC पेपर लीक...

Driving Licence Rules: ड्राइविंग लाइसेंस के नियम होंगे सख्त, ऑनलाइन टेस्ट...

 Driving Licence Rules में बदलाव का प्रस्ताव है। ऑनलाइन सुरक्षित ड्राइविंग टेस्ट के पासिंग मार्क्स 60% से बढ़ाकर 75% करने और पीवीसी कार्ड देने...